बी-टाउन कि इस गर्ल को ‘काली-कलूटी’ कह कर चिढ़ाते थे लोग, मां की बदौलत बदली किस्मत, आज करती है पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज

 


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री जिनको बी-टाउन की देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। हम बात कर रहे है एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जिन्होंने अपने दम पर आज पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा पूरी दुनिया में अपना नाम मशहूर कर चुकी है। एक्ट्रेस को अपने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत लगी है। एक्ट्रेस को उनके सावले रंग को लेकर भी कई बार रिजेक्शन मिले थे। इतना ही नहीं उनको काली-कलूटी कहकर भी कई बार चिढ़ाया गया है। लेकिन आज वही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सभी के दिलों पर राज करती है। एक्ट्रेस को ना केवल उनके सावले रंग को लेकर बल्कि उनकी नाक के लिए भी कई बार ताने सुनने पड़े थे। प्रियंका को अपने माता पिता से हमेशा ही सपोर्ट मिला। जिसकी वजह से ही आज प्रियंका पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर जिले में हुआ था। अपनी 13 साल की उम्र में उनको में बोस्टन पढ़ाई के लिए भेज दिया गया। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की 13 साल की उम्र में यूएस में होना उनके लिए एक बड़ा कल्चर-शॉक था। साथ ही वह कभी भी किसी कैफेटेरिया में बिलकुल भी नहीं जाती थी। इसकी वजह बताते प्रियंका ने बताया की उनका बिलकुल भी नहीं पता था कि लाइन में किस तरह से खड़ा हुआ जाता है। कैसे पेमेंट की जाती है, कैसे खाने को लिया जाता है। इन सब से खुद को बचाने के लिए वह चिप्स का पैकेट लेकर टॉयलेट में बैठ कर उससे खाती थी।

ऑस्ट्रेलिया जाने को मना कर भेजा मिस इंडिया प्रतियोगिता मे

आपको बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब अपनी पढ़ाई कर विदेश से वापस अपने देश आई थी। तब उनके कई जानने वाले उनके कलर को लेकर उनको ‘काली-कलूटी’ कहकर चिढ़ाया करती थी। तोड़े दिन बाद उच्च अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन उनकी मां ने प्रियंका को ऑस्ट्रेलिया जाने से रोक लिया। उनकी फोटो मिस इंडिया प्रतियोगिता में भेज दिया था। इसके बारे में उनकी मां ने किसी को भी कुछ नही था।

मिस वर्ल्ड का जीता खिताब 

प्रियंका की मां ने मिस इंडिया की प्रतियोगिताके बारे में जब प्रियंका को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुन लिया था। प्रियंका प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर पूरे भारत का नाम रोशन कर दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरफ अपना कदम बढ़ाया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ‘फैशन’, डॉन सीरीज, ‘मैरीकॉम’, ‘बर्फी’, ‘कमीने’, ‘एतराज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को दी। आज एक्ट्रेस करीब 270 करोड़ की संपति की मालकिन है।

0/Post a Comment/Comments