मात्र 500 रुपए से शुरू किया था अपना मुंबई का सफर, अब है भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन करोड़ो की संपत्ति के मालिक, कभी सिर्फ वड़ापाव खाकर गुजारी रातें

 


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रवि किशन जिन्होंने ने एक अभिनेता के रूप में खुद को नई मंजिले हासिल करवाई है। रवि किशन एक बेहद ही साधारण से परिवार से आया करते थे, लेकिन आज उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हे करोड़पति बना दिया है। रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा को पूरे भारत और पूरी दुनिया में पहचान दिलवाने में एक अहम योगदान दिया है। यही वजह है कि आज रवि किशन के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद है। लेकिन क्या अपको पता है कि रवि किशन के लिए यह सब कुछ हासिल करना इतना आसान नही था। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत करी थी। और बाद में उन्होंने ने खुद को संसद तक का सदस्य बना डाला है। तो आइए जानते है रवि किशन की स्ट्रगल से भरी उनकी कहानी इस आर्टिकल में।

एक्टिंग के प्रति था बचपन से लगाव, 500 रुपए से शुरू किया था अपना मुंबई का सफर

अभिनता और राजनेता रवि किशन के स्ट्रगल के बारे में बात करे, तो उन्होंने ने मुंबई आने के लिए अपनी मां से 500 रुपए लिए थे। जिसके बाद वह सीधा मुंबई आ गए थे। हालांकि, उनका मुंबई का सफर उतना आसान नही रहा है। उन्होंने ने मुंबई में रहकर काफी जगहों पर काम किया है और अपना गुजारा करने के लिए वह वहां का सबसे सस्ता खाना वड़ापाव खाया करते थे। रवि किशन द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने ने बताया था कि उनके पिता उनके एक्टिंग के प्रति बहुत नाराज रहते थे। यहां तक कि वह उन्हे रामलीला में सीता का किरदार तक निभाने नही देते थे। इसके बावजूद रवि किशन ने एक्टिंग करना नही छोड़ा था।

मां ने किया सबसे ज्यादा सपोर्ट, लंबे इंतजार के बाद मिली फिल्मे, राजनीति की दुनिया में भी हासिल किया अच्छा मुकाम

बता दे अपको कि मुंबई में रहना रवि किशन के लिए दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा था, लेकिन उन्होंने ने बिना किसी हार माने और इंतजार के करने के बाद धीरे धीरे अपना काम पाने लगे थे। पीतांबर से बतौर अभिनता के रूप में शुरुआत करने वाले रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के साथ ही तमिल, कन्नड़, बॉलीवुड, और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। और उनके इस सफर में सबसे ज्यादा उनकी मां ने उनका साथ दिया है। साल 2014 में कांग्रेस की तरफ से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। हालांकि अपने पहले ही चुनाव में उन्हे हार का समाना करना पड़ा था। और उसके बाद वह लोकसभा चुनाव आने से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद साल 2019 में उन्होंने गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में अपनी जीत हासिल करी।

0/Post a Comment/Comments