महाभारत के ‘शकुनी मामा’ का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Gufi Paintal Death: टेलीविजन का सबसे चर्चित शो महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का आज 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। गूफी पेंटल की मौत की खबर से पूरे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आज शाम 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हार्ट अटैक से हुआ निधन

महाभारत के शकुनी मामा यानी गूफी पेंटल आज सुबह 9 बजे हार्ट अटैक से निधन हुआ है। एक्टर लगभग 10 दिनों से अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे। गूफी पेंटल ने अपने करियर में काफी नाम और इज्जत कमाई थी। वैसे तो इन्होंने कई टीवी सीरियल शो में काम किया लेकिन असली पहचान महाभारत में शकुनी मामा के रोल को निभाकर मिली है।

फिल्मों में भी आ चुके हैं नजर

टीवी के फेमस अभिनेता गुफी पेंटल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। पहले यह आर्मी में थे जिसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘रफूचक्कर’ फिल्म से की थी। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इन्होंने बी आर चोपड़ा की महाभारत शकुनी मामा का किरदार निभाया और घर-घर में मशहूर हो गए।

0/Post a Comment/Comments