अब अरिजीत सिंह की बहन करेंगी लोगो को अपनी आवाज से मदहोश, रिलीज हुआ पहला सोलो सॉन्ग, आते ही हुआ वायरल

 


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज से लोगो को अपना दीवाना बना देने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाया है। सिंगर अरिजीत सिंह आशिकी 2 की मूवी से लाइमलाइट में आए, और उसके बाद से वह हर तरफ छा गए है। तो वही, अब हाल ही में बॉलीवुड के इस मशहूर सिंगर की बहन अमृता सिंह ने भी सिंगिंग की दुनिया में अपना कदम रख दिया है। हाल ही में अरिजीत की बहन अमृता का एक नया सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उनकी बहन ने बंगला में गाना गया है। और इस गाने के बारे में अरिजीत भी खुद को लोगो को बताने से खुद को नही रोक पाए है। उन्होंने ने बताया है की इस गाने में उनकी बहन की आवाज उनकी मां की आवाज की तरह लग रही है। हालांकि, बता दे आपको की एक समय में अरिजीत सिंह ने कहा था की वह कभी भी अपनी बहन के लिए कोई पब्लिसिटी नही करेंगे। लेकिन अब इस गाने को सुनने के बाद सिंगर अरिजीत सिंह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए है।

पहली बार गया है अमृता ने सोलो सॉन्ग, बंगला भाषा में हुआ है रिलीज

बता दे आपको की अरिजीत की बहन अमृता सिंह ने‌ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर‌ रिलीज हुई पगलैट फिल्म में अपने भाई और सिंगर अरिजीत सिंह और रफ्तार के साथ थीम सांग पगलैट ख्वाहिशें निभाने दो गाया था। तो वही, अब सईयां से गाने से सोलो सिंगर के रूप में भी अमृता ने अपनी पहचान बना ली है। उनके इस सोलो सॉन्ग को लोगो ने खूब पसंद किया है। उनकी मधुर आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसके साथ ही बता दे आपको की अमृता ने अपने भाई के साथ कई सारे स्टेज परफॉर्मेंस किए है।

अमृता सिंह के गाने सईयां से में एक्ट्रेस पूजा चौधरी और अमरदीप फोगाट ने एक्टिंग करी है। इस गाने का अभी पहला पार्ट ही रिलीज हुआ है। खबर आई है की इस सॉन्ग के दो और पार्ट बहुत जल्द रिलीज होने वाले है।

0/Post a Comment/Comments