54 साल छोटी गर्लफ्रेंड ने बनाया इस हॉलीवुड एक्टर को 83 की उम्र में चौथी बार पिता, दिया बेटे को जन्म

 


हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पूरी दुनिया में बहुत ही मशहूर फिल्म इंडस्ट्री है। इस फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के फैंस दुनिया भर में फैले हुए है। अब हाल ही में में इसी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक होश उड़ा देने वाली बात सामने आई है। हालांकि, वेस्टर्न देशों में यह खबर शॉकिंग नही है। लेकिन भारत में कुछ लोगो के लिए यह बात कुछ अटपटी से है। क्योंकि 83 साल की उम्र में उनका पिता बनना लोगो के लिए थोड़ा चौंका देने वाली बात है। बता दे अपको कि यह मशहूर एक्टर और कोई नही बल्कि, अल पचीनो है। जो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने है। और उनको यह अवसर उनसे उम्र में 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड ने दिया है। और दोनो ने अपने इस बेटे का नाम रोमन पचीनो रखा है।

पहले से ही है गॉडफादर अल पचीनो के तीन बच्चे, एक बच्चा तो उम्र में गर्लफ्रेंड से भी है बड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल पचीनो रोमन पचीनो के होने से पहले तीन बच्चों के पिता बन चुके है। उनकी सबसे बड़ी बेटी जुली मैरी जिसे अल पचीनो की एक्स गर्लफ्रेंड जान टैरेंट ने जन्म दिया था। वह एक्टर की सबसे बड़ी बेटी है जिनकी उम्र 33 साल है। जिसके बाद अल को अपनी दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी’एंजेलो से दो जुड़वा बच्चे हुए है, जो करीब 22 साल के है। इस हिसाब से अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह उनकी बड़ी बेटी से भी छोटी है।

साल 2022 से कर रहे है दोनो एक दूसरे को डेट

बता दे अपको की नूर और अल दोनो ही एक दूसरे को अप्रैल साल 2022 से डेट कर रहे है। और दोनो को साथ में कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अल पचीनो जहां एक सुपरस्टार एक्टर है, वही दूसरी ओर 54 साल छोटी उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह एक फिल्म प्रोड्यूसर है। अल पचीनो ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को तामाम सुपरहिट फिल्मे दी है। जिनमे से उनकी कुछ फिल्मे है स्कारफेस, सेंट ऑफ ए वुमन, हीट, सर्पिको, सी ऑफ लव, द डेविल्स एडवोकेट, द इसाइडर, एंड जस्टिस फॉर ऑल, कार्लिटोज, द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया, हाउस ऑफ गुच्ची।

0/Post a Comment/Comments