अर्जुन की पर्सनल तस्वीर शेयर कर खुलेआम रोमांटिक हुई Malaika Arora, इस तरह इज्जत बचाते दिखे एक्टर


Malaika Arora:
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वह नाम है जो अपनी फिटनेस और खूबसूरती के अलावा अर्जुन कपूर संग लव अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। दोनों कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और यही वजह है कि अर्जुन और मलाइका को देख फैंस भी खूब एक्साइटेड होते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और बॉन्डिंग को देख फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। इस बीच मलाइका ने अर्जुन की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जो खूब चर्चा में है। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की जो तस्वीर शेयर की है वह पूरी तरह न्यूड (Malaika Arora share bare body picture of Arjun Kapoor) नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर हंगामा जारी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

मलाइका ने लुटाया इस तरह अर्जुन पर प्यार

कपल अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रोमांटिक फोटोज (Malaika Arora Arjun Kapoor romantic pic) आए दिन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में होती हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं और अक्सर छुट्टियां मनाने जाते हैं। इस बीच जो लेटेस्ट फोटो खूब चर्चा में है उसमें अर्जुन कपूर का अंदाज काफी अलग है। इस फोटो को शेयर कर मलाइका ने लिखा, “माई वेरी ऑन लेजी बॉय।” वहीं अपनी लेडी लव की इस स्टोरी को अर्जुन कपूर ने शेयर कर व्हाईट हार्ट से प्यार लुटाते नजर आए हैं।

अर्जुन कपूर की तस्वीर में क्या है खास

वहीं अर्जुन की इस फोटो की बात करें तो वह सोफे पर बैठकर अंगड़ाई ले रहे हैं और इस दौरान वह अपने हाथ और पैर को फैला रखे हैं। अर्जुन कपूर की यह न्यूड फोटो (Arjun Kapoor nude photo)सेमी नेक्ड कह सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी गोद में एक कुशन रखा है लेकिन इसके अलावा वह किसी कपड़े को कैरी नहीं कर रहे हैं। इस फोटो को देख सोशल मीडिया पर खूब हंगामा जारी है।

चर्चा में होती है मलाइका और अर्जुन की तस्वीर

यह पहली बार नहीं है जब यह कपल अपनी किसी फोटो की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की फोटोज वायरल (Malaika Arora Arjun Kapoor viral photos) होती हैं जिसमें दोनों काफी कोजी भी नजर आते हैं। कपल एक-दूसरे के साथ को खूब एन्जॉय करते हैं और यही वजह है कि आज डिमांडिंग कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में मलाइका और अर्जुन का नाम टॉप पर शुमार है। मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी है लेकिन दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments