मैजिकल दुनिया में कदम रखते ही जलपरी बनी Janhvi Kapoor, लुक देखकर फैंस बोले -‘द बेस्ट मरमेड’

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर दमदार एक्टिंग और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। जान्हवी कपूर ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म में जलपरी का रोल निभाने वाली है। बीते शुक्रवार को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मेजिकल वीडियो शेयर की। इस वीडियो में जान्हवी अचानक से मरमेड बन जाती हैं जिसे देखकर सभी हैरान हो गए।

जलपरी’ के लुक में देखकर सरप्राइज हुए फैंस

बॉलीवुड की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जान्हवी कपूर छोटे बच्चों को कहानी सुनाते -सुनाते अचानक से जलपरी बन जाती है। इस वीडियो के जरिए जानवी कपूर के फैंस उन्हें राजकुमारी एरियर की जादुई दुनिया में कदम रखते हुए देख सकते हैं। फैंस पहली बार एक्ट्रेस को ‘जलपरी’ के लुक में देखकर सरप्राइज हो गए हैं। मरमेड के इस लुक में जानवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जान्हवी कपूर को बताया ‘द बेस्ट मरमेड’

जल्द ही जान्हवी कपूर रॉब मार्शल द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘द लिटिल मरमेड; में एरियल प्रिंसेस के रूप में नजर आने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म “द लिटिल मरमेड” 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वही जान्हवी के फैंस उनको जलपरी के रूप में देखकर कायल हो गए हैं। जान्हवी कपूर की वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि, जान्हवी जलपरी के रूप में बहुत मैजिकल लग रही है। वहीं दूसरी यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘द बेस्ट मरमेड’ एक फैन ने कहा कि, काश वह फ्यूचर में इस तरह के रोल करें।

0/Post a Comment/Comments