Viral Video: Anjali Arora को लड़के ने सरेराह किया प्रपोज, रिएक्शन देख फैंस ने थाम लिया दिल

अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का उन्हें प्रपोज करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Viral Video: अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बनाकर धमाल मचाती रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर जब उन्होंने रील्स बनाया तब वह रातों – रात फेमस हो गई। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो अंजलि अरोड़ा को न जानता हो। सोशल मीडिया से लेकर आम जीवन तक अंजलि की काफी अच्छी फैंस फॉलोइंग हो गई है। अंजलि के फैंस भी उनके वीडियो का इंतजार बड़े ही बेसब्री से करते हैं। अंजलि ने कंगना रनौत के शो लॉक आप में जाकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं थी।

वहीं अंजलि अरोड़ा से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी समय से धमाल मचा रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़का अंजलि को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं कि आखिर यह लड़का कौन है। ऐसे में आइए इस वीडियो की पूरी सच्चाई जानते हैं

अंजलि को प्रपोज करते हुए लड़के का वीडियो वायरल

आज के समय में चाहे आम इंसान हो या कोई बड़ा अभिनेता सोशल मीडिया से अछूता नहीं है। ऐसे में ये लोग कहां जाते हैं क्या करते हैं अक्सर उनकी लाइफ से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं अब एक वीडियो पिछले कुछ समय से अंजलि अरोड़ा का सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को लेकर ये बताया जा रहा है कि अंजलि दिल्ली एयरपोर्ट पर गई हुई थी उनका एक जबरा फैन उन्हें देखकर घुटने के बल बैठकर प्रोपज करने लगा। इस फैन ने अंजलि को एक दिल भी गिफ्ट भी दिया है। ऐसे में उस शख्स को प्रपोज करता देख वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कुछ इस तरह से दिखा अंजलि का लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अगर देखें तो अंजलि ने जींस और टी शर्ट को पहन रखा है। इसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं वह लड़का घुटने के बल बैठकर हाथ में दिल लिए प्रपोज करता हुआ दिखाई दे रहा है। अंजलि अपने इस फैंस का तोहफा कबूल कर भी कर लेती हैं। वहीं अंजलि के फैंस इस वीडियो के वायरल होने के बाद मजेदार तरीके के रिएक्शन दे रहे हैं। कच्चा बादाम गाने के वायरल होने से अंजलि ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

0/Post a Comment/Comments