PS2 BOX OFFCIE: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म PS2 ने सलमान खान के सामने खड़ी की मुश्किलें

PS2 Box Office: पी.एस 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ की कमाई कर अच्छा संकेत दिया है। पी.एस 2 के आने से हालांकि सिनेमाघरों में अभी तक मौजूद सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी जान पर असर जरूर पड़ेगा।

एश्वर्या राय की फ़िल्म पी.एस 2 रिलीज हो चुकी है। फ़िल्म को मशहूर फ़िल्म निर्माता मणिरत्नम ने बनाया है। मणिरतन्म की फिल्म का पहला भाग भी

काफी सफल रहा था। अब उसी फ़िल्म का दूसर भाग आया है। फ़िल्म को लेकर जो उत्सुकता लोगों में थी। फ़िल्म देखने के बाद भी लोगों ने फ़िल्म

को काफी सराहा है। फ़िल्म की तारीफ के साथ ही फ़िल्म ने अच्छा कलेक्शन भी किया है।

एश्वर्या और सलमान

एश्वर्या राय बच्चन हालांकि अब बहुत ही कम फ़िल्मों में नज़र आती हैं. इस फ़िल्म के पहले भाग में भी उन्होंने अच्छा काम किया था। उनकी

एक्टिंग को भी लोगों ने काफी सराहा था। इस बार लेकिन जब उनकी फ़िल्म रिलीज हुई तो संयोग देखिए बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले

सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान पहले ही सिनेमाघरों में थी। फ़िल्म वैसे भी बहुत धीमी रफतार से आगे बढ़ रही थी।

भाई जान की फ़िल्म कोई कमाल नहीं कर पा रही थी। अब एश्वर्या की पी.एस2 ने किसी का भाई किसी की जान की रफतार को और भी धीमा कर दिया है

PS2 BOX OFFCEI COLLACTION

फ़िल्म पी.एस2 की बात करें तो फ़िल्म के जानकारों का कहना है कि फ़िल्म काफी अच्छी चलने वाली है। फ़िल्म के पहले दिन के कलेक्शन से अंदाजा

लगाया जा सकता है। हालांकि पहले भाग के मुकाबले पी.एस2 कमजोर नज़र आ रही है। पोन्नियिन सेल्वन 2’को 3200 सक्रीन पर रिलीज किया गया है।

फ़िल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30.73 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसमे भी तमिल में फ़िल्म ने करीब 25 करोड़ का कारोबार किया।

इस फ़िल्म की कमाई का आंकड़ा हिन्दी की तरफ से थोड़ा निराश करने वाला जरूर है। हिन्दी दर्शकों की तरफ से फ़िल्म को लेकर कुछ खास

रूचि नहीं दिख रही है। फ़िल्म ने मलयालम में 1.2 करोड़ का कारोबार किया। तेलगु में 3.0 और कन्नड में 0.03 करोड़ का कारोबार किया है।

जबकि हिन्दी में 1.5 करोड़ का कारोबार किया है।

पोन्नियन सेल्वन 1 से कैसे अलग है पोन्नियन सेल्वन 2

पोन्नियन सेल्वन 1 की कमाई की बात करें तो फ़िल्म ने पहले दिन ही 44.04 करोड़ की कमाई कर बड़ा कारोबार किया था। आज की तुलना में

जबकि फिल्म PS2 ज्यादा खराब हालातों रिलीज हुई थी। उस समय लोग कोरोना से उभर ही रहे थे। पी.एस 1 के मुकाबले पी.एम2 की कमाई का आंकड़ा काफी कम और निराश करने वाला है। हिन्दी में भी पी.एस 1 ने पी.एस 2 से ज्यादा की कमाई की थी। फ़िल्म चोल वंश का राज काज पर आधरित है।

पी.एस 2 से भाई जान की मुश्किलें बढ़ी हैं

सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान पहले ही काफी धीमी रफतार से चल रही थी। पी.एस2 के आने के बाद से फ़िल्म जानकारों का कहना है कि फ़िल्म की कमाई पर असर पड़ेगा। सलमान की फ़िल्म ने करीब अब तक 152 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। यह कलेक्शन उनकी बाकी फ़िल्मों के मुकाबले काफी कम है। किसी का भाई किसी की जान ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2 करोड़ रूपये की कमाई की है।

0/Post a Comment/Comments