कंगना का दावा पड़ गया उल्टा! NMACC के इवेंट में दिखीं करण और Priyanka Chopra की दमदार बॉन्डिंग


कंगना रनौत द्वारा लगाए गए आरोप उन पर ही उल्टे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आई है जिसमें करण जो है और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ गले लगते हुए देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra: कुछ समय पहले अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स की वजह से उन्हें बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद कंट्रेवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर पर आरोप लगाए कि, प्रियंका को करण जोहर की वजह से प्रियंका को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि, करण जौहर ने ही प्रियंका को बैन कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें देश होना पड़ा।

NMACC के इवेंट में पहुंचे कई स्टार्स

इसी गर्मा गर्मी के बीच प्रियंका चोपड़ा और करण जोहर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करण और प्रियंका चोपड़ा के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिली। बता दें कि, शुक्रवार शाम को बॉलीवुड के कई ए-लिस्ट स्टार्ट मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स के जियो वर्ल्ड गार्डन में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान कई बड़े हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखा गया।

करण और प्रियंका की बॉन्डिंग

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र कि इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट पर करण जौहर के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई। इस पार्टी में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए भी दिखें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, करण जोहार प्रियंका चोपड़ा के पास उनसे गले मिलने के लिए जाते हैं और प्रियंका चोपड़ा भी हंसते-हंसते करण जौहर के गले लगती हैं।

कंगना का दावा पड़ गया उल्टा

वीडियो में ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि, प्रियंका और करण जोहर है के बीच कुछ ऐसी चीजें हुई थी। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि, कंगना द्वारा किया गया दावा सिर्फ एक अफवाह था। ऐसे में प्रियंका और करण की दमदार बॉन्डिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कंगना का वार उन पर ही उल्टा पड़ गया।

0/Post a Comment/Comments