Malaika Arora अपने हाथों से Arjun Kapoor के लिए बनाती है खाना, कहा- “कभी चाय तक नहीं बनाई लेकिन अब….”

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा अक्सर होती रहती हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, अर्जुन कपूर को बिल्कुल भी खाना बनाना नहीं आता है। इसलिए मलाइका खुद अपने हाथों से उनके लिए कुकिंग करती हैं।

Malaika Arora और अर्जुन कपूर के अफेयर की बात कौन नहीं जानता है। दोनों अक्सर ही एक साथ देखें जाते हैं। गौरतलब है कि, मलाइका अरोड़ा के तलाक की वजह भी अर्जुन कपूर को बताई जाती है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अपनी और अर्जुन के रिश्ते को लेकर बात करती नजर आई, जिसमें उन्होंने बताया कि अर्जुन कपूर को बिल्कुल भी कुकिंग नहीं आती। यहां तक कि उन्हें चाय तक बनानी नहीं आती हैं।

मलाइका की कुकिंग को एन्जॉय करते है अर्जुन कपूर

मलाइका ने यह भी कहा कि, वह अपने हाथों से अर्जुन के लिए खाना बनाती हैं। यही नहीं, मलाइका ने ये भी कहा कि अगर वो उनसे अपने लिए खाना बनाने की फरमाइश करती हैं तो वो बेवकूफी होगी। क्योंकि, उन्हें कुकिंग बिलकुल नहीं आती। उन्होंने कहा कि ,उन्हें अर्जुन के लिए खाना पकाना पसंद और और वो खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, अर्जुन उनकी कुकिंग और खाने को एंजॉय करते हैं और उनके लिए यही अहम है।

साल 2019 में किया था अपने रिश्ते को ऑफिशियल

साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान, जिसकी पैरेंटिंग दोनों अभी भी साथ में कर रहे हैं। कई बार अरबाज और मलाइका को अरहान के साथ स्पॉट भी किया जाता है। वही इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को साल 2019 में कंफर्म किया था। इनके अफेयर की खबर कंफर्म होने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी शादी जल्दी हो जाएगी। हालांकि अर्जुन कपूर को ही मलाइका और अरबाज के साथ तलाक की वजह मानी जाती हैं।

0/Post a Comment/Comments