Kareena Kapoor दोबारा बनाने जा रही बुआ, कपूर खानदान में फिर छाएंगी खुशियां, बेबी शाॅवर का वीडियो आया सामने

इसी बीच एक बार फिर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि करीना कपूर फिर से बुआ बनने जा रही है। करीना कपूर की भाभी की गोद भराई की रस्म भी हो चुकी है। जिसके कई सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Anisha Malhotra Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर अभी हाल ही में दुआ बनी थी। करीना कपूर के भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट ने बेटी रहा कपूर को जन्म दिया था। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी का स्वागत किया है। इसी बीच एक बार फिर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि करीना कपूर फिर से बुआ बनने जा रही है। करीना कपूर की भाभी की गोद भराई की रस्म भी हो चुकी है। जिसके कई सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

करीना कपूर दोबारा बनने जा रही बुआ

करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं। अरमान जैन की वाइफ अनीषा मल्होत्रा के बेबी शाॅवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फरवरी महीने में अनीषा की गोद भराई हुई थी जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। ‌ अनीषा मल्होत्रा ने 15 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। इन तस्वीरों में अनीशा रॉयल ब्लू कलर की गारा साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। वही अरमान ऑरेंज कलर की शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं।

करीना कपूर के कजिन भाई हैं अरमान

अरमान जैन करीना कपूर के कजिन भाई हैं। अरमान करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर के बेटे हैं। इतना ही नहीं अरमान जैन रणबीर कपूर के भी रिश्ते में भाई लगते हैं कपूर खानदान से इनका बेहद अच्छा लगाव है। गोद भराई की रस्म में करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल हुई थी। अरमान जैन के पापा बनने से कपूर खानदान में तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

0/Post a Comment/Comments