Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर में पर्पल कलर के गाउन से जीता फैन्स का दिल


इस बार फ़िल्मफेयर में सबकी निगाहें जाह्नवी कपूर के ब्लू कलर के गाउन पर जाकर ठहर गईं। कुछ दिन पहले उन्हें ट्रोल करने वाले भी उनकी तारीफ करने लगे।

Janhvi Kapoor: फ़िल्मफेयर के मौके पर लगभग सारे स्टार पहुंचते हैं। ऐसे में फैन्स की नज़र अपने चहेते स्टारों पर होती है। स्टार भी अपने फेन्स का दिल रखने के लिए अलग ही अंदाज में नज़र आते हैं। इस बार फ़िल्मफेयर में सबकी निगाहें जाह्नवी कपूर के ब्लू कलर के गाउन पर जाकर ठहर गईं। जाह्नवी कपूर पर्पल कलर के गाउन में जब पहुंची तो कुछ देर तक देखने वाले बस देखते ही रह गये।

‘ट्रोलर्स भी कर रहे हैं तारीफ’

जाह्नवी कपूर अच्छी अदाकारा तो हैं ही उसी के साथ वो अपनी ड्रेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ ही दिन पहले की बात है। वह अपने ग्रीन कलर की कटआऊट ड्रेस को लेकर फैन्स के बीच काफी ट्रोल हुई थीं। कुछ ट्रोलर्स ने तो जमकर उनका मजाक भी उडाया था। उस ड्रेस के बाद जाह्नवी काफी दिनों तक अपने फेन्स के बीच सुर्खियों में रही थीं। इस बार अपने नये लुक और नये अंदाज से उन्होंने ट्रोलर्स के मुंह पर एक तरह ताला लगा दिया है। इस बार उनके फैन्स उनके पर्पल कलर के गाउन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने जिस अंदाज में पोज दिया है। उस पर भी लोग खुलकर कमेंट कर रहे हैं।

‘गुड लक’ का पोस्टर भी किया रिलीज’

जाह्नवी कपूर कई बड़ी फ़िल्में कर चुकी हैं। इस साल वो “गुड लक”  फ़िल्म में नज़र आने वाली है। फ़िल्म का पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से शेयर किया है। फ़िल्म में उनके साथ दीपक डोबरियाल भी होंगे। फ़िल्म ‘“गुड लक” के बारे में बताया जा रहा है कि फ़िल्म एक लाइट कॉमेडी है। फ़िल्म 29 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने फैन्स के लिए लिखा है “मैं एक नये एडवेंचर पर निकली हूं, क्या आप गुड लक नहीं कहेंगे”। उनके फैन्स कमेंट में तो “गुड लक” दे रहे हैं। फ़िल्म देखने के बाद “गुड लक” देंगे की नहीं वो समय ही बतायेगा।

0/Post a Comment/Comments