माता सीता के मुंह से हनुमान चालीसा का पाठ सुन गदगद हुए फैंस, Deepika Chikhliya की पोस्ट पर लुटाया प्यार

दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। माता सीता के मुंह से हनुमान चालीसा का पाठ सुनकर फैंस भाव विभोर हो गए हैं।

Deepika Chikhliya: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। आज पूरे देश में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जा रही है। मंदिरों में पूजा पाठ किया जा रहा है सोशल मीडिया पर भी हनुमान जी के भजन कीर्तन शेयर किए जा रहे हैं। आप लोगों को रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया तो याद ही होंगी। रामानंद सागर की रामायण से घर-घर में मशहूर हुई दीपिका चिखलिया ने हनुमान जयंती पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। माता सीता के मुंह से हनुमान चालीसा का पाठ सुनकर फैंस भाव विभोर हो गए हैं।

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया पोस्ट

दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। दीपिका चिखलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”आप सभी को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।” इस दौरान दीपिका चिखलिया हनुमान चालीसा का पाठ करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक ब्लू बॉर्डर वाली येलो साड़ी पहनी हुई है। बालों को खुला छोड़ा और कम मेकअप में बेहद खूबसूरत दिख रही है। दीपिका चिखलिया के इस पोस्ट पर फैंस भी भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार

सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया की इस पोस्ट पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”एक एक शब्द मोतियों जैसा लग रहा है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”आपके मुख से हनुमान चालीसा सुनकर अच्छा लगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा,”सीता मैया के मुख से हनुमान चालीसा।” दीपिका चिखलिया की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

0/Post a Comment/Comments