कौन है भोजपुरी सिंगर समर सिंह जिसे आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में किया गया गिरफ्तार, लगे हैं संगीन आरोप


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री  (Akanksha Dubey) ने बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर दी थी। जिसके बाद खबरों में कहा जा रहा था कि, आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के बॉयफ्रेंड समर सिंह (Samar Singh) ने अभिनेत्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। हालांकि अब समर सिंह (Samar Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को गाजियाबाद (Ghaziabad) से गिरफ्तार किया गया है।

वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमार्ड पर वाराणसी ले जाने की तैयारी की जा ही है। हालांकि दूसरे आरोपी संजय सिंह को पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।

Akanksha Dubey केस में समर सिंह गिरफ्तार

खबरों में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा था। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए वो अपने ठिकाने बार बार बदलता था।

वो गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में कई ​जगहों पर रह चुका है। हालांकि अब उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Akanksha Dubey की मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद अभिनेत्री की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए थें। जिसमे उन्होंने बताया था कि आकांक्षा दुबे प्रताड़ित करता था। हालांकि अब आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरूवार को गैर जमानती वारंट एनबीडब्ल्यू जारी किया था।

बता दें कि आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृ​त पाई गई थी, जिसके बाद समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

0/Post a Comment/Comments