बेटी के जन्म के पांच महीने बाद Bipasha Basu ने पहली बार दिखाया चेहरा, इस शख्स की हुबहू कॉपी है एक्ट्रेस की बेटी


बॉलीवुड के कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पिछले साल ही एक बेटी के माता पिता बन गए थे। जिसकी जानकारी खुद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की बेटी के जन्म के बाद से ही उनके फैंस चेहरा देखना चाहते थें। लेकिन अब बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है।

Bipasha Basu ने शेयर की बेटी की तस्वीर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लाडली की दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमे उनकी बेटी मुस्कुराती नजर आ रही है। बिपाशा बसु की बेटी बेहद क्यूट है, वो जिस तरह से मुस्कुरा रही हैं उसे देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की बेटी देवी की तस्वीरें सामने आते ही चर्चा में हैं। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, हैलो वर्ल्ड…मैं देवी हूं! कई लोगों ने देखकर कहा कि देवी तो अपने पापा की तरह लग रही है।

फैंस कर रहे Bipasha Basu की बेटी की तारीफ

बिपाशा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स, दोस्त और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और देवी को खूब आशीर्वाद भी दे रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने पिछले साल 12 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद अब पहली बार उन्होंने दुनिया को अपनी बेटी देवी का चेहरा दिखाया गया है।

0/Post a Comment/Comments