Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के रोमांस को देख पवन सिंह को भूल जाओगे, भोजपुरी गाने ने तोड़े दिए रिकॉर्ड

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को ट्रेंडिग स्टार भी कहा जाता है। उनके नए और पुराने दोनों ही गानों को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। खेसारी के चाहने वाले उनके हर स्टाइल पर जान लुटाते हैं। यही कारण है कि उनका जैसे ही कोई गाना आता है वो आते ही यूटयूब पर ट्रेंड करने लगता है। खेसारी लाल यादव सभी एक्ट्रेस के साथ गजब की केमेस्ट्री दिखाने में कामयाब हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में वह भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का सबसे हिट गाना 

खेसारी लाल यादव के इस गाने का टाइटल Baj Jaai Chhagal है। इसमें वह बंद कमरे में अक्षरा सिंह के साथ रोमांस के साथ डांस कर रहे हैं। Baj Jaai Chhagal  भोजपुरी गाना अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का सबसे रोमांटिक गाना माना जाता है। वैसे अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ पसंद की जाती है। लेकिन इस डांस वीडियो ने बता किया है कि ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी अक्षरा सिंह आग लगा देती हैं।

‘बाज जाई छागल’  गाने ने लगाई आग

‘बाज जाई छागल’ (Baj Jaai Chhagal) गाने को म्यूजिक वेब यूटयूब पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और कई सारे कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है और खेसारी लाल यादव ब्लैक और ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

0/Post a Comment/Comments