क्या Armaan Malik की दो शादी है सिर्फ झूठ और धोखा! इस यूट्यूबर के खुलासे ने फैंस को किया हैरान

Armaan Malik: अरमान की तरह विवेक चौधरी भी यूट्यूब सेंसेशन हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फ़ॉलोविंग है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हंगामा जारी है और यह लगातार ट्रेंड में है। विवेक अरमान पर कई आरोप लगा रहे हैं और यह विवाद गहराता नजर आ रहा है।

पिछले कुछ समय से यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी 2 शादी और बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अरमान की दोनों पत्नियां मां बनी है और अब यूट्यूबर चार बच्चों के पिता बन चुके हैं। इस बीच अरमान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि एक और पॉपुलर यूट्यूबर विवेक चौधरी उनकी दो शादी को लेकर निशाना साध रहे हैं। वैसे तो अरमान कई बार यूजर्स के निशाने पर भी होते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या अरमान मलिक ने दुनिया को दिया धोखा

विवेक ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई क्लिप्स को मर्ज किया गया है। इस वीडियो में विवेक अरमान की दोनों शादी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी चीज के लिए सही या गलत मत बताओ बल्कि अपनी दूसरी शादी की सच्चाई दुनिया को बताओ। इस वीडियो में विवेक ने यह खुलासा किया है कि अरमान की दो शादी नहीं हुई है और वह दुनिया को धोखा दे रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। वह यह सब पॉपुलैरिटी और जानबुझ कर कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। वह लोगों से झूठ बोलकर बेवकूफ बना रहे हैं।

अरमान को लेकर विवेक ने कहीं ये बात 

वहीं वीडियो में विवेक ने बहुत कुछ ऐसा कहा है जिससे यही लग रहा है कि वह अरमान के बारे में भुत कुछ ऐसा जानते हैं जो लोगों को नहीं पता है। इस वीडियो में विवेक ने कहा कि वह अरमान के बारे में सबकुछ जानते हैं और उन्हें पता है कि अरमान कहां से आते हैं।

यह है पूरा मामला

माना जा रहा है कि इस झगड़े की शुरुआत कुछ समय पहले ही हुई है। दरअसल विवेक चौधरी अपनी पत्नी खुशी पंजाबन संग आए दिन वीडियो शेयर करते थे और कपल कई बार लखन रावत और नीतू बिष्ट के साथ भी वीडियो बनाते थे। वहीं कुछ समय बाद विवेक और लखन साथ वीडियो में नजर आना बंद हो गए। बाद में यह खबर भी सामने आई कि विवेक नीतू की सगाई पर शिरकत करने गए थे लेकिन शादी में नजर नहीं आए। उसके बाद दोनों की मनमुटाव की खबरें आने लगी और इस मामले में अरमान मलिक ने अपने ब्लॉग के जारी सवाल उठाया था। इसके बाद अरमान और विवेक के बीच घमासान जारी है।

यहां देखें Video:-

0/Post a Comment/Comments