9 फ्लॉप फिल्में देने के बाद 40 करोड़ की मालकिन हैं Swara Bhaskar, कहां से करती हैं कमाई, जानकर नहीं होगा यकीन

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान फिल्मों में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिसकी फैंस भी तारीफ करते हैं। हालांकि शानदार अभिनय के बाद भी वो फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री का खिताब पाने में असफल रही। उन्होंने अपने करियर में 9 फ्लॉप फिल्में भी दी है।

हालांकि इसके बावजूद भी वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। आज हम आपको स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की नेटवर्थ और करियर के बारे में बताने जा रहे हैं।

टीवी से Swara Bhaskar ने शुरू किया था करियर

स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 में जन्म हुआ था। वो एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता इंडियन नेवी में असफर और मां जेएनयू की प्रोफेसर हर चुकी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपने करियर की शुरूआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया। कई फिल्मों में काम कर चुकी स्वरा भास्कर 40 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

Swara Bhaskar एक फिल्म के लेती हैं करोड़ों रूपए

स्वरा भास्कर वैसे तो फिल्मों के जरिए कमाई करती हैं। वो अपनी एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रूपए लेती हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी कमाई कर लेती हैं। स्वरा भास्कर का दिल्ली और मुंबई में घर भी है उनके पास खुद की लग्जरी कार भी है।

0/Post a Comment/Comments