इस तरह से बना ऑस्कर अवॉर्ड विजेता सॉन्ग Naatu Naatu, 43 टेक और 20 दिन तक घंटों चली शूटिंग

 


भारत के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा गौरवान्वित दिन है। भारत की एक नहीं बल्कि एक साथ दो दो फिल्मों ने ऑस्कर अवार्ड को अपने नाम किया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस फिल्म ने आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। एस राजामौली द्वारा निर्मित फिल्म आरआरआर के ओरिजिनल सॉन्ग नाथू नाथू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। बता दे आपको कि इस गाने को प्रेम रचित ने कोरियोग्राफ किया था। फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 को जीतने के साथ ही कई और भी इंटरनेशनल अवॉर्ड आपने नाम किए है। फिल्म ने जहां एक तरफ़ सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया था। तो वही, अब फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर है किसी को अपना दीवाना बना लिया है।

प्रेम रक्षित ने बताया इस गाने को बनाने में लगी कड़ी मेहनत

आरआरआर फिल्म के सॉन्ग नाथू नाथू को कोरियोग्राफ करने वाले प्रेम रक्षित ने इस गाने से जुड़ी कई सारी बातों को लोगो के समाने पेश किया है। उन्होंने इस सॉन्ग के मेकिंग को लेकर कई सारी बातें लोगो को बताई है। उन्होंने बताया है कि इस सॉन्ग को बनाने के लिए उन्होंने एक चैलेंज के स्वरूप में इस गाने की कोरियोग्राफी को लिया था। प्रेम रक्षित ने बताया कि दो अलग अलग सुपरस्टार को एक साथ एक गाने में एक ही एनर्जी के साथ डांस करवाना काफी ज्यादा चैलेंजिंग था। लेकिन मैंने इस चैलेंज को लिया और करके दिखाया। इस सॉन्ग के लिए उन्होंने ने 110 मूव्स को दो महीने में तैयार किया था।

प्रेम ने बताया की नाथू नाथू को शूट करने में लगे इतने दिन

आरआरआर फिल्म के ओरिजनल सॉन्ग नाथू नाथू को शूट करने में करीब 20 दिन तक घंटो शूटिंग हुई थी। इसके साथ ही 43 टेक लिए गए थे। हम इस सॉन्ग को अच्छे से बनना चाहते थे। बिलकुल परफेक्शन के साथ। प्रेम रक्षित ने बताया कि इस गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी। आज उनकी यह मेहनत रंग ले आई है। आरआरआर फिल्म की इस सफलता ने आज भारत के हर शख्स का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

0/Post a Comment/Comments