सालों बाद सीता माता के अवतार में फिर से नजर आई Deepika Chikhliya, वीडियो देख फैंस की पुरानी यादें हुई ताजा

दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिया के फैंस उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब इसी बीच दीपिका चिखलिया ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिससे फैंस के बीच खलबली मच गई है।

Deepika Chikhalia Video: 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को आज के समय में कौन नहीं जानता है। दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर आज लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। इस रामायण को देखकर ऐसा लगता था कि त्रेता युग के दर्शन ही हो गए। जहां अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था तो वहीं दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिया के फैंस उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब इसी बीच दीपिका चिखलिया ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिससे फैंस के बीच खलबली मच गई है।

दीपिका ने शेयर किया वीडियो

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भले ही इस वक्त पर्दे से दूर रह रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो शेयर किया है

जिसमें वह गेरुए रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘मैं यह शेयर करना चाहती थी… ये वही साड़ी है जो लव-कुश कांड के दौरान मैंने पहनी थी।’

फैंस की पुरानी यादें हुई ताजा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”मां सीता जी को याद करो तो आप ही की ही सूरत आती है आंखों में।” तो ही दूसरे यूजर ने लिखा,”हम तो आपको ही भगवान मानते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितना सुंदर दृश्य है।” इसी तरह इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments