एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी की तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल, दुल्हन के लिबास में अपनी खूबसूरती से लूटा लोगो का दिल

 


टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में अपने नए बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के साथ आज शादी कर ली है। दोनो ही मुंबई के एक होटल में शादी के नदी में बंध गए है। दलजीत कौर ने पहले टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी करी थी। उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक नही टिक सकी। जिसके बाद दोनो ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस की ये दूसरी शादी है। बता दे आपको को दोनो ने हिंदू धर्म के रिवाजों से अपनी यह शादी करी हैं। जहां एक तरह दलजीत ने आइवरी लहंगा पहनकर अपनी शादी में चार चांद लगा दी। वही उनके पति निखिल पटेल ने भी सेम कलर के आउटफिट में दूल्हे के रूप में सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। हर कोई दोनो की इस नई शुरुआत पर उनको बधाई दे रहा है।

बता दे आपको कि एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने आइवरी लहंगे के सात में लाल दुपट्टे को कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने ने डायमंड ज्वैलरी पहनी हुई है। नए जोड़े की वरमाला पहनते हुए तस्वीर भी इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही एक तस्वीर में एक्ट्रेस दिलजीत कौर अपने पति निखिल को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रही है। दोनो की इन प्यारी तस्वीरों पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस दलजीत की इस शादी में उनकी टीवी इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस भी शामिल हुई है। उनकी पहले से ही दोस्त करिश्मा तन्ना, सनाया ईरानी, ​​सुनयना फोजदार और रिद्धि डोगरा भी इस महफिल की जान बनी है।

दलजीत और शालीन भनोट का एक बेटा है, जिसका नाम जयडन है। जयडन का जन्म साल 2014 में शालीन भनोट के घर पर हुआ था। तो वही, एक्ट्रेस दलजीत के दूसरे पति निखिल पटेल की पिछली शादी से दो बेटियां है। एक तेरह वर्षीय एरियाना और एक आठ वर्षीय अनिका है। दलजीत की मुलाकात निखिल से दुबई में एक पार्टी में हुई थी और दोनों ने जनवरी में नेपाल में सगाई की थी। अब दोनो ने अपने बच्चो के साथ अपनी यह शादी करी है।

0/Post a Comment/Comments