भारतीय महिलाओं को “आलसी” कहने पर एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने मांगी माफी, बोली ‘इस घटना से बहुत कुछ सीखा’

  


अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने भारतीय महिलाओं के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए आलोचना प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने हाल ही में भारतीय महिलाओं को ‘आलसी’ कहा था। जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी पर जमकर निशान साधा था। अब हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया पर माफी मांगी है। और मामले में आलोचना और समर्थन दोनों को संबोधित किया है। एक्ट्रेस सोनाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करी है। जिसमे उन्होंने ने तमाम बातें कही है।

सोनाली ने अपनी पोस्ट में कहा है कि उन्होंने ने किसी भी महिला को आहत करने के लिए ये सारी बातें नही कही थी। वह भी खुद एक महिला और महिलाओं का दर्द समझती हूं। मैं बस लोगो को सेल्फ डिपेंड बने के लिए कह रही थी। अगर मेरी बातो का आपको बुरा लगा है, तो मैं तहे दिल से आप सभी से माफी मांगती हूं। मुझे लाइमलाइट में नही आना था। मैने बस ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि मैं लोगो को जागरूक करना चाहती थी कि दोनो ही लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो। और हमेशा ही एक दूसरे की मदद करे। मैं एक कट्टर आशावादी हूं। और मेरा दृढ़ विश्वास है कि जीवन वास्तव में सुंदर है। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैंने इस घटना से बहुत कुछ सीखा है।”


हाल ही में एक प्रेस मीटिंग में, सोनाली कुलकर्णी ने कहा था कि “भारत में, कई सारी महिलाएं आलसी होती हैं। उन्हे बस एक ऐसा पति या प्रेमी चाहिए होता है, जो आर्थिक रूप से मजबूत हो। लेकिन महिलाएं खुद के लिए स्टैंड लेना पूरी तरह से भूल जाती है। उन्हे बस अपने पति की कमाई हो चाहिए होती है। महिलाओं को नहीं पता कि वे क्या करेंगी। मैं सभी से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह करती हूं। जिससे वह आगे चलकर अपने पार्टनर के साथ घर के खर्च को साझा करने में सक्षम हो सकें।” सोनाली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। उनकी इस बात की आलोचना एक्ट्रेस उर्फी जावेद भी कर चुकी है। उन्होंने ने सोनाली को असंवेदनशील कहा था। सोनाली को आखिरी बार 2021 में SonyLiv पर व्हिसलब्लोअर सीरीज में देखा गया था।

0/Post a Comment/Comments