51 करोड़ के कर्ज में डूबे हैं सनी देओल, सस्ते फ़्लैट में रहता है परिवार, बहुत खस्ती हो गई है धर्मेन्द्र के बेटे की हालत

 


इन दिनों सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की वजह से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। और उनकी फिल्म को लोग बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि उसमें एक्शन सीन भरपूर होते हैं। अब सनी पाजी अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 की वजह से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

सनी देओल (Sunny Deol) बहुत ही दौलत और शोहरत वाले हैं। बावजूद वो करोड़ों की कर्ज में डूबे हुए हैं। हालांकि सनी देओल के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

पॉलिटिक्स में रखा कदम

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद सनी देओल ने पॉलिटिक्स में अपना कदम रखा। और अब वह पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद हैं। उनके पास नाम दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद वो करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबे हुए हैं।

इस बात का खुलासा खुद सनी पाजी ने किया। सनी पाजी कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं और कमाई के मामले में वह अपने पिता धर्मेंद्र और अपने सौतेली मां हेमा मालिनी को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

नेटवर्थ

सनी पाजी के पास 83 करोड़ की प्रॉपर्टी है। चुनाव के दौरान उन्होंने अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया था। सनी देओल ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी प्रॉपर्टी का ब्यौरा दिया था। जिसमें उनकी पत्नी के पास 53 करोड़ का कर्जा दिखाया गया और उस पर एक करोड़  रुपए का टैक्स बकाया दिखाया गया था।

चुनावी हलफनामे में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके पास 1. 69 करोड़ की कार है और 1.5 करोड़ की ज्वेलरी है। उनके पास करोड़ की जमीन है, जोकि एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर है और मुंबई में एक फ्लैट भी है।

सनी देओल के बैंक अकाउंट में इतने पैसे

बता दें कि सनी देओल के बैंक अकाउंट में लगभग 26 लाख कैश है, वहीं उनकी पत्नी के पास 19 लाख बैंक में और 16 लाख कैश है। ऐसे में उनके पास 60 लाख  की चल और 21 लाख की अचल संपत्ति है।

 कर्ज में डूबे हैं सनी देओल

इतनी प्रॉपर्टी होने के बावजूद भी बॉलीवुड के सनी पाजी 51 करोड़ का बैंक से कर्ज लिए हुए हैं और वह करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए हैं।

0/Post a Comment/Comments