34 साल बाद पर्दे पर फिर से नजर आएगी राम- सीता की जोड़ी, इस नए किरदार में दिखेंगे Deepika- Arun govil

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविंद की जोड़ी को फैंस एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है।

Deepika Chikhliya- Arun govil: आप लोगों को रामानंद सागर जी की रामायण तो याद ही होगी। इस रामायण में राम- सीता के किरदार ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। आज भी लोग इस रामायण को देखना पसंद करते हैं। राम के किरदार में जहां अरुण गोविंद नजर आए थे तो वही सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया नजर आई थी। रामायण के बाद दीपिका चिखलिया और अरुण गोविंद की जोड़ी को फैंस एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है।

एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएंगी दीपिका चिखलिया

शूटिंग सेट से दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में दीपिका चिखलिया अरुण गोविल के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि रामायण की हिट जोड़ी दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल अब एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। 36 साल बाद एक बार फिर से दोनों पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सेट पर’।

कपिल शर्मा के शो में आए थे नजर

दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल अभी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे जहां पर दीपिका और अरुण गोविल ने शूटिंग के किस्से शेयर किए थे। रामायण की पापुलैरिटी इतनी थी कि कोरोनावायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में भी इस सीरियल को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था।

0/Post a Comment/Comments