कभी 10 हजार रुपये के लिए कपिल शर्मा के लिए काम करती थी सरगुन मेहता, आज है करोड़ो की मालकीन


सरगुन मेहता टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। कई सीरियल में काम करने के बाद अब वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं और वहां की फेमस एक्ट्रेस हैं। इसके साथ वो प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं।

ये वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को बड़ा मौका दिया था। इन दोनों को लीड रोल सरगुन के सीरियल उडारियां में मिला था।

इसेक बाद ही ये दोनों फेमस हो गए थे और फिर बिग बॉस में आने के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही चली गई। सरगुन के प्रोड्यूसर और पंजाबी फिल्मों की हिरोइन बनने की कहानी इतनी आसान नहीं है।

सरगुन ने एक्टिंग की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से की थी। यहीं उनकी मुलाकात पति रवि दुबे से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई शो किए और फिर कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी सर्कस भी करने लगीं।

आज करोड़ों की मालकिन सरगुन उस वक्त कपिल के साथ वाला शो सिर्फ 10 हजार रुपयों के लिए किया करती थीं। सरगुन ने सीजन को बीच में छोड़ दिया था। लेकिन अक्सर एक्ट्रेस शोज का हिस्सा बनने के बाद खो सी जाती हैं।

पर सरगुन के साथ ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने पंजाबी फिल्मों का रुख कर लिया। शादीशुदा होने के बाद अक्सर एक्ट्रेस को काम नहीं मिलता है लेकिन सरगुन का टेलेंट ही था कि वो अब पंजाबी फिल्मों की बड़ी हिरोइन हैं।

सरगुन ने पंजाबी फिल्मों में डेब्यू 2015 में किया था। उनकी पहली फिल्म ‘अंग्रेज’ थी। 2019 में ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। उनकी 2019 में आई फिल्म काला शाह काला अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म है। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस 2019 में खोला था।

अब तो हिंदी फिल्मों में भी वो नजर आने लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली में वो पुलिस अधिकारी बनी थीं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और काफी चली भी थी। कुछ घंटों पहले ही सरगुन की नई फिल्म का ऐलान भी किया गया है।

0/Post a Comment/Comments