पठान पर पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा मुख्यमंत्री ने


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान के बारे में बात चीत करी। उन्होंने ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सॉन्ग बेशरम रंग के विवाद के बारे में बात करते हुए कई सारे बातें कही है। बेशरम रंग सॉन्ग में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी पहने पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। कई लोगों ने कथित तौर पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनकी फिल्म पठान के गाने पर आपत्ति जताई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फिल्म निर्देशक को फिल्म बनाते समय उन दृश्यों को ध्यान में रखना चाहिए जो विवाद को जन्म ना दे सके। बेशरम रंग गाने की रिलीज के बाद पठान विवादों में घिर गई थी। दीपिका के पहनावे के कारण इसे कई लोगों से आलोचना मिली, जिसमें उनकी भगवा बिकनी भी शामिल थी क्योंकि इसमें शाहरुख और दीपिका को स्पेन में रोमांस करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट पठान का ट्रेंड काफी तेजी से चला था।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी ने एक सर्च एजेंसी से कहा, ‘फिल्म निर्देशक को फिल्म बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसमें ऐसे दृश्य नहीं होने चाहिए जो विवाद को जन्म दे या जन भावनाओं को ठेस पहुंचाए।’ उन्होंने कहा, “किसी भी कलाकार, साहित्यकार या उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश ने भी फिल्मों के लिए नीति बनाई है और राज्य में कई फिल्में बन रही हैं।” पठान की रिलीज के खिलाफ राम कदम और नरोत्तम मिश्रा जैसे कई भाजपा नेताओं को विरोध करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, दक्षिणपंथी समूहों को भी शहरों में फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ चेतावनी जारी करते देखा गया। बाद में, पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फिल्मों पर ‘अनावश्यक टिप्पणियों’ से बचने की चेतावनी जारी करी थी।

रिलीज के दिन, स्थानीय राजनीतिक संगठनों के विरोध के कारण, फिल्म के कई सुबह के शो इंदौर के सिनेमाघरों में भी रद्द कर दिए गए थे। हालांकि, पठान ने सभी बाधाओं के खिलाफ बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता दर्ज करी है। 25 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद से इसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ₹429.9 करोड़ कमाए। निर्माता यशराज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में अब तक ₹832.20 करोड़ की कमाई की है। भावनाओं को आहत करने के बारे में बात करते हुए, पहले शाहरुख ने एक प्रेस मीट के दौरान कहा था, “सबका मकसूद एक ही होता है। डर। भले ही मैं बाजीगर की भूमिका कर रहा हूं, भले ही जॉन किसी फिल्म में खराब हो। हममें से कोई भी बुरा नहीं है। हम सभी आपको खुश करने के लिए किरदार निभा रहे हैं। अगर हम फिल्म में कुछ कहते हैं, तो कोई नहीं ये किसी भी भावना या किसी को आहत करने के लिए हैं। यह सिर्फ मनोरंजन है।”

0/Post a Comment/Comments