बिपाशा बसु ने शेयर की अपनी बेटी देवी के साथ खेलते हुए अपनी तस्वीरे, फैंस ने किया इस तरह से रिएक्ट

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पीछले साल बेटी को जन्म दिया था। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में अपनी पहली बेटी देवी का स्वागत किया था। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी फिल्मों में काम किया है। अपने बोल्ड अंदाज से लोगो को क्लीन बोल्ड कर दूं वाली बिपाशा बसु ने इस बार अपने इस लुक से सभी को अपना दीवाना बना दिया है। हाल ही में उन्होंने ने अपने बेटी देवी के साथ अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है। फोटोशूट के लिए, उन्होंने कैमरे के लिए पोज़ देते हुए अपनी बेटी के नन्हे पैरों को पकड़ रखे है। तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग का टॉप पहना है। जबकि देवी ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी है जिस पर प्यारा प्रिंट है। फोटो में देवी का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने ने देवी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत रोल…देवी की मां बनना। दुर्गा दुर्गा। मेरे और देवी जैसे खूबसूरत पलों को कैद करने के ​​देवी की विवि को धन्यवाद।” इसके बाद उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे लोगो मे रिएक्ट किया है। राजीव अदतिया ने लिखा, “ओएमजी सो क्यूट।” एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कॉमेंट में लिखा, “सुंदर।” गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, “इतना सुंदर।” बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा मां-बेटी की तस्वीर पर बिपाशा के फैंस ने भी जमकर अपना प्यार लुटाया है। एक फैन ने कॉमेंट में लिखा, “ये अलग सुकून है जीवन का, भगवान आपका भला करे देवी।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “यह कितनी खूबसूरत तस्वीर है !! थू थू थू।” एक और अन्य फैन ने लिखा, “इतनी प्यारी मम्मी और बेबी।” इस तरह के बहुत सारे कमेंट्स बिपाशा की पोस्ट पर देखने को मिल रहे है।

पिछले साल 12 नवंबर को बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने अपनी बेटी के जन्म और नाम की घोषणा करने के लिए एक सुंदर पोस्ट साझा किया था और लिखा था, “12.11.2022। देवी बसु सिंह ग्रोवर।” दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर देवी की तस्वीरें साझा करते हैं। लेकिन अभी तक अपने प्रशंसकों के सामने उनका चेहरा नहीं दिखाया है।

0/Post a Comment/Comments