पति से तलाक के बाद शादीशुदा एक्टर से किया रोमांस, आज बेटी कर रही है बॉलीवुड पर राज


बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका साउथ से बहुत ही गहरा नाता है। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए साउथ सिनेमा में काम किया और फिर बॉलीवुड में कमाल किया। ऐसा ही एक कनेक्शन रेखा का है। रेखा का साउथ से बहुत गहरा नाता है और उनकी मां पुष्पावली साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। रेखा ने महज 4 साल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी और वह उसके बाद बॉलीवुड में आ गई।

रेखा की मां पुष्पावली ने तेलुगु फिल्मों में  काम किया। उनकी ही तरह उनकी बेटी रेखा भी बहुत मशहूर हुईं। उन्होंने पहली बार सीता का रोल प्ले किया था। जिसके लिए उन्हें 300 रुपए फीस मिलता था। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी।

1940 में पुष्पावली ने की शादी

1940 में पुष्पावली ने शादी कर ली। लेकिन 6 साल बाद उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्हें तमिल सिनेमा में एंट्री की ओर उन्हें वहां पर लीड रोल मिला। मिसमालिनी में पुष्पावली को लीड रोल मिला था।

पुष्पावली को शादीशुदा एक्टर से हुआ प्यार

बता दें कि रेखा की मां को तलाक के बाद शादीशुदा एक्टर से प्यार हुआ। जो उस वक्त के सबसे रोमांटिक हीरो थे। जिनका नाम जेमिनी गणेशन था। वह उस वक्त के सबसे रोमांटिक हीरो थे जिनको रेखा की मां पुष्पावलि ने अपना दिल दे दिया।

पुष्पावली ने  जैमिनी पत्नी का दर्जा पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कभी पत्नी का दर्जा नहीं पा सकी। वो उम्र भर उनकी प्रेमिका बन कर रहीं।

पिता का प्यार नहीं हुआ नसीब

बता दें कि पुष्पावली ने शादी के बाद 2 बच्चों को जन्म दिया एक बच्ची उनकी सदाबहार एक्ट्रेस रेखा दूसरी ने कुछ समय तक तमिल की फिल्मों में काम किया। रेखा को उनके पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ। और उनकी मां ने 1991 में दुनिया को अलविदा कह दिया।

तेलुगु फिल्मों से रेखा ने की करियर की शुरुवात

रेखा ने महज 12 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। फिर बॉलीवुड में अंजाना सफर में रोल मिला जिसके बाद जीवन बदल गया और आज भी वह बॉलीवुड की सबसे हसीन खूबसूरत औरत सबसे एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

0/Post a Comment/Comments