अब ऐसी हो गई है महाभारत के अर्जुन की हालत, तंगी में कर रहे हैं अपना गुजारा, खाने तक के नहीं हैं पैसे

 


80 और 90 के दशक के दौर गिने-चुने ही टीवी सीरियल आया करते थे। वहीं दूरदर्शन पर जब महाभारत और रामायण आता था तो टीवी के सामने लोग बैठे रहते थे। ऐसा ही नजारा कोरोना काल के दौरान भी देखा गया था जब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का पुन: प्रसारण कराया गया था। जिसे लोगों ने खूब देखा था। जिसके चलते टीआरपी के सारे रिकॉर्ड भी टूट गए थे। महाभारत के कई कलाकार तो काफी ज्यादा फेमस थे लेकिन कुछ ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अहम किरदार निभाया था लेकिन आज उनको पूछने वाला कोई नहीं है।

अर्जुन में किरदार में जीता था सबका दिल

महाभारत में लोगों को ज्यादातर श्रीकृष्ण या भीष्म पितामह का किरदार ही याद रहता है, लेकिन आपको बता दें कि महाभारत के कई ऐसे कलाकार हैं जो अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसमें एक किरदार अर्जुन का भी था। महाभारत टीवी सीरियल में अर्जुन के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी।

बता दें कि महाभारत में अर्जुन का किरदार संदीप मोहन ने निभाया था। संदीप ने महाभारत के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हाल ही में वह ‘सिया के राम’ सीरियल में नजर आए थे। हालांकि उन्हें इस सीरियल में महाभारत वाली प्रसिद्धि नही मिल सकी।

ऐसी जिंदगी बिता रहे महाभारत के अर्जुन

बता दें कि महाभारत शो में किरदार निभाने से पहले संदीप ने अपनी जिंदगी कई परेशानियों का सामना किया था। वहीं उनकी शादी होने के बाद भी वह बेरोजगार थे। लेकिन जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से ऐसा करिश्मा दिखाया कि लोग उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं।

हालांकि अर्जुन का किरदार निभाने वाले संदीप को उस समय बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी, लेकिन अब लोगों को वह याद नहीं हैं। दरअसल, एक्टिंग की दुनिया से दूर होने के बाद संदीप ने अपनी फैमिली पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जिसके चलते लोग उन्हें आम जीवन में भी पहचान नहीं पाते हैं।

0/Post a Comment/Comments