ब्लॉकब्लस्टर फिल्म तेजाब का बनने वाला है रीमेक, पहली बार एक साथ नजर आएंगे रणवीर-जाह्नवी

 


बॉलीवुड में आज कल मूवी हो या गाने सभी का रीमेक बनने लग है। ऐसे ही कुछ नई आने वाली रीमेक फिल्मों के लिए फिल्म ‘कबीर सिंह’ के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी भी बनाने की तैयारी में है। फिल्म डायरेक्टर मुराद खेतानी ने 2021 में 90s कि मशहूर और ब्लॉकब्लस्टर फिल्म ‘तेजाब’ के राइट्स खरीदे थे। तो वही आपको बता दे की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर अपनी रीमेक फिल्म तेजाब के लिए एक्टर और एक्ट्रेस भी ढूंढ ली है। तो वही ऐसा भी कहा जा रहा है की जोड़ी पहली बार परदे पर एक साथ नजर आने वाली है। जानिए कोन है रीमेक फिल्म तेजाब के हीरो हीरोइन…

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और खूबसूरत माधुरी दीक्षित की फेमस ब्लॉकब्लस्ट फिल्म ‘तेजाब’ ने लोगो का खूब मनोरंजन किया था। साथ ही इसके ये फिल्म अभी तक लोगो के दिल में बस्ती है। वही अभी एक बार पर्स फिल्म तेजाब के रीमेक को लेकर काफी समय चर्चा हो रही है। इतना ही नही फिल्म के रीमेक एक नई अपडेट भी सामने आई है। फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म के हीरो हीरोइन के लिए रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर को चुना है। अगर ऐसा है तो ये जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी।

बता दे की फिल्म के डायरेक्टर ने पहले अपनी फिल्म के रीमेक के लिए श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को कास्ट करने के लिए सोचा था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना आइडिया बदलते हुए रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर की फाइनल किया। साथ ही बताते चले की अभी तक काट के लिए कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही हुई है।

फिल्म तेजाब ने बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल

साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘तेजाब’ से एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर सफलता देखी थी। फिल्म के साथ साथ फिल्म का गाने ‘एक दो तीन’ को लोगो ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया था। जिसमे हर तरफ धमाल मचा के रख दिया था। आज भी फिल्म का ये आइकॉनिक गाना लोगो की चुबान पर रहता है। इसके साथ ही कोरियोग्राफर सरोज खान और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी काफी हिट रही।

फिल्म तेजाब के रीमेक में अब रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर से बात की जा रही है। बात करे रणवीर सिंह की वर्कफ्रोंट की तो फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मे जल्द ही नजर आने वाले हैं। तो वही एक्ट्रेस जाह्नवी एक्टर वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ नाम की फिल्म में काम कर रही हैं।

0/Post a Comment/Comments