फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी, कहा जिंदा नही छोड़ेंगे तुमको….


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उनको उनके बयान की वज़ह से मिली है। असल में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में एक बयान दिया था। जिसमे शाहरुख खान ने कहा था कि सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी बढ़ गई है। लेकिन अभी भी कुछ पॉजिटिव लोग अपना काम करने में लगे हुए है। शाहरुख खान के इस बयान पर द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर जमकर निशाना साधा था। विवेक ने शाहरुख खान के इसी स्टेटमेंट को सहारा लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस पर निशाना साधा था।

इस तरह से विवेक ने साधा निशाना

साल 2022 की बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही कम बजट में बनने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सबको अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए है। विवेक की इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है कि शाहरुख खान के फैंस विवेक अग्निहोत्री को काफी भला बुरा कह रहे है। बहुत सारे शाहरुख खान के फैंस उनके नाम से अकाउंट पर ये सब काम करने में लगे हुए है। विवेक ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ये भी बताया है कि किंग खान के फैंस ने उन्हें काफी आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। हद तो तब बढ़ गई जब एक फैन ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

विवेक को मिली जान से मारने के धमकी

बता दे आपको कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में ये धमकी देखने को मिली है। धमकी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के एक फैन ने दी है। शाहरुख के फैन ने लिखा है, ढूंढ रहा हूं मैं तुझको, तेरे घर के अंदर घुसकर तेरा भेजा उड़ा दूंगा। जस्ट वेट एंड वॉच या फिर अपना लेटेस्ट ट्वीट डिलीट करो। शारूख के फैन के इस धमकी के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। सोशल मीडिया पर लोग दो ग्रुप में डिवाइड हो गए है। एक ग्रुप ने विवेक को सपोर्ट किया है तो दूसरे ग्रुप ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।

इस तरह से किया विवेक ने इन धमकियों पर रिएक्ट

थे कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान के फैन पर कुछ इस तरह से रिएक्ट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस धमकी पर पलटवार करते हुए, उन्होंने ने सोशल मीडिया का सहारा लिए है। विवेक ने सभी स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर शाहरुख खान पर भी तंज कसे है। विवेक ने शाहरुख खान के बयान को दोहराया और कहा कि बादशाह आप सही थे। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा नेगेटिविटी फैल गई है। लेकिन हम सभी लोग पॉजिटिव हैं। बता दे आपको कि इस समय विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर में बिजी है।

0/Post a Comment/Comments