कपूर खानदान की बहू बनने वाली थी करण जौहर की ये एक्ट्रेस, अब हुआ ब्रेकअप


नया साल शुरू ही हुआ है। हर कोई इस नए साल की शुरुआत में अच्छी अच्छी खबर सुनने के लिए बेताब है। लेकिन नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही बुरी खबर समाने आई है। जिससे सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है। ये खबर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन खानदान से आई है। कपूर खानदान से रिश्ता जोड़ने वाली इस एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नही बल्कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया है। बात दे आपको कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनो के अलग होने की खबरें आ रही है। तो वही, ये भी खबर सामने आ रही कि दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया है।

दोनो ने मिलकर लिया ये फैसला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन ने मिलकर ये फैसला लिया है। दोनो के ब्रेकअप के खबरों के साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि अब दोनो एक दोस्त बनकर रहेंगे। बता दे आपको कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन ने अपने इस रिश्ते को लेकर कभी भी मीडिया से कुछ भी नही कहा है। इसके साथ ही दोनो ने अभी तक अपने ब्रेकअप को ऑफिशियली अनाउंस नही किया है। दोनो ही एक साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर एक इवेंट में एक साथ नजर आते थे। तो वही, कपूर खानदान के हर एक फैमिली फंक्शन में दोनो ने एक साथ शिरकत करी है।

जल्द करने वाले थे दोनो शादी

बता दे आपको कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन एक दूसरे से बहुत जल्द शादी करने वाले थे। लेकिन दोनो के अलग होने की खबरों ने सबको हिला कर रख दिया है। कपूर खानदान से भी लगभग उनका रिश्ता जुड़ ही गया था। आदर जैन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक दूसरे से साल 2018 में मिले थे। जिसके बाद दोनो एक दूसरे के दोस्त बन गए थे। दोस्ती से प्यार तक का सफर साथ तय करने वाले ये दोनो अब अलग हो चुके है।

0/Post a Comment/Comments