पान सिंह तोमर और आई एम कलाम के लेखक का इस प्रकार हुआ निधन, जानिए वजह…


आई एम कलाम के लेखक का इस प्रकार हुआ निधन- पान सिंह तोमर और आई एम कलाम जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले मशहूर लेखक संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यह लिवर की बीमारी से काफी दिनों से लड़ रहे थे।

मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि संजय चौहान को 10 दिन पहले एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट करवाया गया था।

संजय के परिवार में इनकी बेटी और मां है। संजय चौहान ने लेखक समुदाय के अधिकारियों के रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन्होंने अपने पूरे करियर में काफी सारे सम्मान हासिल किए हैं।

आई एम कलाम मूवी के लिए इन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था। इन्होंने तिग्मांशु धूलिया के साथ साहेब बीवी गैंगस्टर जैसी फिल्में भी लिखी हैं।

एक  रिपोर्ट के मुताबिक संजय चौहान का जन्म और पालन-पोषण भोपाल में हुआ था। संजय चौहान की मां एक शिक्षक थी। वहीं इनके पिता भारतीय रेलवे में  कार्यरत थे। 

संजय चौहान ने सोनी टीवी के लिए 1990 के  अपराध नाटक भंवर को लिखने के बाद मुंबई चले गए थे। इन्होंने दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

0/Post a Comment/Comments