विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में नजर आएंगे नाना पाटेकर, जानिए पूरी डिटेल


साल 2022 आज खत्म हो रहा है और साल की सबसे बड़ी ग्रॉसर विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स रही है। यह फिल्म के रूप में एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। बेहद ही कम बजट में तैयार होने वाली इस फिल्म ने सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड कर रख दिए थे। सिर्फ 15 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 252.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वही, अब विवेक अग्निहोत्री की दूसरी फिल्म से लोगो को काफी उम्मीदें है। विवेक अग्निहोत्री ने कुछ महीने पहले फिल्म की घोषणा की थी और दो हफ्ते पहले फिल्म फ्लोर पर चली गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर की कास्टिंग के बारे में पता चला है, जिसे अब तक छुपा कर रखा गया था। सूत्र के अनुसार “द वैक्सीन वॉर में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। उनका एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अच्छी तरह से विकसित चरित्र है। एक्टर नाना पाटेकर सर अपने किरदार को निभाने में दिलो जान से जुटे है। वह फिल्म की शूटिंग से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

नाना पाटेकर को बतौर एक्टर आखिरी बार तमिल फिल्म कला में देखा गया था। उनकी ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। उनके साथ फिल्म में रजनीकांत भी नजर आए थे। इट्स माई लाइफ और तड़का दोनो ही मूवी साल 2020 में आई थी। लेकिन दोनो ही प्रोजेक्ट उनके डिले प्रोजेक्ट थे। ये दोनो ही फिल्मे उनकी टेलीविजन और डिजिटल पर रिलीज़ की गई थी। तो वही, एक्टर नाना पाटेकर को साल 2023 में 3 फिल्मों में देखे जाने की उम्मीद की जा रही है। नाना पाटेकर फिल्म द वैक्सीन वॉर के अलावा, अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित द कन्फेशन में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है। इसके साथ ही नाना पाटेकर ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म चल जीवन लाई जो की साल 2019 में आई थी उसका भी मराठी रीमेक बनने वाला है।

सूत्र ने कहा, “नाना पाटेकर के अलावा, द वैक्सीन वॉर में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी हैं, जो द कश्मीर फाइल्स में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। गोपाल सिंह, जिन्होंने हाल ही में मधुर भंडारकर की इंडिया लॉकडाउन (2022) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अनुभवी अभिनेत्री दिव्या सेठ भी फिल्म के कलाकारों का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लखनऊ में चल रही है।

वैक्सीन वॉर, जैसा कि नाम से पता चलता है, कोविड-19 के खतरे के खिलाफ भारत के सफल टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में है। यह 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है।

0/Post a Comment/Comments