55 साल की उम्र में आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे की बच्चे संग फोटो देख घूमा यूजर्स का सिर, किसी को भी नहीं हो रहा यकीन, क्या है हकीकत?

बॉलीवुड की मशहूर एक्टर आशुतोष राणा और उनकी वाइफ रेणुका शहाणे इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें यह दोनों एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखते ही यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बच्चा उनका पोता है। वहीं यूजर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह सितारे इतनी जल्दी दादा-दादी बन चुके हैं।

रेणुका शहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

रेणुका शहाणे ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर के मौके पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आए थे और उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में जो लिखा बस यही से कंफ्यूजन क्रिएट शुरू हुआ। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा बने दादा-दादी

रेणुका शहाणे ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और आशुतोष और रेणुका दोनों इस बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। बच्चा भी बहुत खुश है। इस फोटो को शेयर करते हुए रेणुका ने कैप्शन में लिखा

 ‘न्यू ईयर 2023 मैजिकल वे में स्टार्ट हुआ, जिसमें हमारा ग्रैंडसन समदर्श शहाणे भी साथ था। हमारे साथ वक्त बिताने के लिए थैंक्यू शाश्वत शहाणे और और शाइली।’

उन्होंने लिखा कि फैमिली ही सब कुछ है। नए साल का ढेर सारी शुभकामनाएं। कैप्शन को पढ़ते ही लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि रेणुका और आशुतोष का यह पोता है। लेकिन लोग अब भी कंफ्यूज हैं कि आखिर  इतनी जल्दी कैसै ये दोंनों दादा-दादी बने।

बता दें कि आशुतोष, रेणुका की गोद में  नजर आने वाला बच्चा आशुतोष के भांजे शाश्वत का बेटा है। आशुतोष और रेणुका ने साल 2001 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम शौर्यमन और सत्येंद्र है। वहीं शाश्वत और शाइनी न्यू ईयर की पार्ट्री करने आशुतोष के घर गए थे।

0/Post a Comment/Comments