2023 की शुरुआत में ही इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लाइफ में मची उथल-पुथल, कितनों के टूटे दिल…


शुरुआत में ही इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लाइफ में मची उथल-पुथल- आज हम उन सितारों की बात करने वाले हैं जिनके 2023 शुरू होते ही लव स्टोरी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से लेकर रश्मिका मंदाना से लेकर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की खबरें लाइमलाइट में आ गई है।

 हमारी लिस्ट में पहला नाम आता है तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का। हाल ही में दोनों के अफेयर की खबर सामने तब आई जब दोनों का किसिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इधर, साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने नए साल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी। दोनों मालदीव के एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर करते हुए दिखे।

साल 2023 शुरू होते ही  तृप्ति डिमरी ने अपने प्यार का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही है।

 इसके बाद रणवीर कपूर के कजिन आदर जैन के लाइफ में 2023 से ही खलबली मच गई है। बताना चाहते हैं कि 2 साल के लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हो चुका है।

अदाकारा जाह्नवी कपूर इन दिनों कई दफा अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट हुईं। ये दोनों फिर से रिश्ते में हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के भी न्यू ईयर मनाने की खबरें सामने आ रही हैं। यह दोनों एक बार फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और नोरा फतेह की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद से ही दोनों को लेकर अफेयर की बातें सामने आ रही है।

0/Post a Comment/Comments