गदर 2 की पहली झलक आई सामने, तारा सिंह ने उठाया बैलगाड़ी का भारी भरकम पहिया..


तारा सिंह ने उठाया बैलगाड़ी का भारी भरकम पहिया- गदर 2 2023 की मच अवेटेड फिल्म होने वाली है। यह साल 2001 में आई  सनी देओल और अमीषा पटेल के गदर का सीक्वल होने वाला है। अपकमिंग फिल्म से सनी देओल की पहली झलक सामने आई है। इसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दर्शक इस फिल्म का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 जियो स्टूडियो ने साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों की छोटी-छोटी क्लिप बनाकर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस 50 सेकंड की वीडियो में अजय देवगन की मैदान, सोनू सूद की फतेह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी जैसी फिल्मों की झलक दिखाई दे रही है।

 इसके अलावा गदर 2 की भी झलक देखने को मिल रही है। यहां पर तारा सिंह के किरदार में सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का पिछला पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुआ था, जिसमें सनी के साथ अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

 इस फिल्म में सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन काफी ज्यादा चर्चा में हुआ था। गदर 2 में भी लगता है कि सनी देओल इसी प्रकार का कोई आईकॉनिक सीन देने वाले हैं।

इसमें सनी देओल दुश्मनों का निपटारा करने के लिए बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए नजर आने वाले हैं। बताना चाहते हैं कि गदर 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा कर रहे हैं।

पिछले पार्ट का निर्देशन भी अनिल शर्मा ने ही किया था। मीडिया की माने तो फिल्म में पिछली कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे, जो सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे जीते का रोल निभा रहे हैं।

 बताना चाहते हैं कि 2023 के बीच में गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। हाल ही में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर चुप में भी सनी देओल नजर आए थे।

0/Post a Comment/Comments