ओटीटी प्लेटफॉर्म की इन 10 वेब-सीरीज को देख आपका दिमाग भन्ना जाएगा, जानिए…


10 कहानियां देख आपका दिमाग भन्ना जाएगा- 2022 में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर ऐसा-ऐसा कंटेंट आया जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भी हिल जायेगा। 2022 की कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपके काम की है आज इसके बारे में आपको बताने वाले है।

1. तनाव

वेब सीरीज तनाव कश्मीरी आतंकवादी, अलगाववाद, आर्मी और स्पेशल टास्क ग्रुप पर आधारित है। इजराइल सीरीज फौदा पर आधारित है तनाव। सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण ने तनाव में आतंकवादियों पर ध्यान दिया है।

2. निर्मल पाठक की घर वापसी

ये कहानी है एक ऐसे आदमी की, जो 24 साल बाद अपने गांव लौटता है और वहां की व्यवस्था को सिरे से बदलने की कोशिश करता है। छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक अंतरद्वंद्वों मामलो पर यह सीरीज सही तरीके से पर्दा उठाती है।

3. डॉक्टर अरोड़ा (हिंदी)

यह कहानी डॉक्टर अरोरा की है जिनके तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्लिनिक है। अलग-अलग किरदारों की मदद से यहाँ पर शीघ्रपतन, हस्तमैथुन, स्वप्नदोष पर बात की गई है। 

4. रॉकेट बॉयज़(हिंदी)

रॉकेट बॉयज वेब सीरीज़ कहानी है साइंटिस्ट विक्रम साराभाई और डॉक्टर होमी जे भाभा की। इन दोनों को काम करते वक्त क्या-क्या परेशानी होती है, साथ ही साथ कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यही सब यहाँ पर दर्शाया गया है।

5. लोर्नी- द फ्लेन्योर (खासी)

यह एक प्राइवेट जासूस की कहानी है। इनकी आँखों से नार्थ ईस्ट के एक शहर को दिखाया गया है।  यहाँ के कल्चर, तनाव, और गलियों के बारे में सब कुछ दर्शाया गया है। आदिल हुसैन यहाँ पर मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे है। किरदार की जटिलता को बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया गया है। 

6. गुल्लक सीजन 3 (हिंदी)

इससे पहले ‘गुल्लक’ के दो सीजन आ चुके थे। इस बरस तीसरा सीजन आया। ये ऐसा नशा है, जो सीजन दर सीजन और ज़्यादा पुख्ता होता जा रहा है। इसमें संतोष मिश्रा और उनके परिवार की कहानी की दिखाया गया है।

7. गार्गी (तमिल)

यह एक ऐसी बेटी की कहानी है जोकि अपने पिता को रेप केस से बचाने में लगी हुई है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जोकि सच्चाई के साथ में खड़ी हुई है। इसके लिए पिता से बढ़कर मानवीय संवेदनाएं है।

8. अनेल मेले पनी तुली (तमिल)

‘अनेल मेले पनी तुली’ एक रेप सर्वाइवर की बोल्ड और इंटेन्स कहानी है। स्त्री को अपना जागीर समझने वाले व्यक्तियों पर यह कहानी आधारित है। इस कहानी को आर. कैसर आनंद द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

9. विटनेस (तमिल)

यह कहानी उन लोगों से सवाल करती है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसे बढ़ावा दे रहे हैं। फिल्म को दीपक द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

10. फाड़ू (हिंदी)

यह वेब सीरीज एक मुंबई की कहानी है। कैसे गंदी नालियों के किनारे रहने वाले लोग महलों के सपने देखते है। इसी पर कहानी आधारित है। बदलते देश में पीछे छूट गए इंसानियत की कहानी है।

0/Post a Comment/Comments