Look Back 2022: आमिर खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन सितारों ने लंबे समय बाद की फिल्मों में वापसी, जानिए क्या रहा इनकी फिल्मों का हाल?


ये साल यानी 2022 अब जाने वाला है। बॉलीवुड के हिसाब से देखा जाए तो मनोरंजन जगत के लिए ये साल बेहद खराब रहा है। इस साल कई बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी जिनमें छोटे बजट से लेकर बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। बता दें की इस साल कई बड़े स्टार्स ने सिल्वर स्क्रीन पर लंबे समय बाद वापसी की थी जिनमें आमिर खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ की फिल्में हिट रही तो कुछ की सुपरफ्लॉप। आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने सिल्वर स्क्रीन पर करीब 15 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। इस साल उनकी फिल्म निकम्मा रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का बजट 22 करोड का था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.77 करोड की ही कमाई की और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। बता दें कि शिल्पा आखिरी बार फिल्म अपने में नजर आई थी जो साल 2007 में रिलीज हुई थी।

2. आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इस साल फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए जो कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थी। 180 करोड के बजट वाली ये फिल्म महज 60 करोड का बिजनेस कर पाई और फ्लॉप हो गई। आमिर खान ने 4 साल बाद सिनेमा में वापसी की थी जो कि सुपरफ्लॉप रही थी। आखिर बार आमिर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आए थे जो 2018 में आई थी।

3. रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने इस साल 2 फिल्मों से सिनेमा में वापसी की थी। पहली फिल्म शमशेरा रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 150 करोड के बजट वाली ये फिल्म 28 करोड में ही ढेर हो गई। वहीं उनकी दूसरी फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। 410 करोड के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड का कारोबार किया। बता दें कि इससे पहले वे फिल्म संजू में नजर आए थे जो 2018 में रिलीज हुई थी।

4. ऋतिक रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस साल सिनेमा में 3 साल बाद वापसी की थी। आखिरी बार वे साल 2019 की फिल्म वॉर में नजर आये थे। इस साल रिलीज हुई फिल्म विक्रम वेधा में उनके साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे। 175 करोड के बजट वाली इस फिल्म ने 100 करोड का ही कारोबार किया और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

5. शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर ने भी 3 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। इस साल वे फिल्म जर्सी में नजर आए थे। 80 करोड के बजट वाली ये फिल्म महज 28 करोड के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। आखिरी बार वे 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे।

0/Post a Comment/Comments