दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर इस्लामिक संगठन का दावा, कहा- वो भगवा नहीं चिश्ती रंग है


Deepika's Bikini Color Is Chisti: पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) में दीपिका ने वैसे तो कई रंग के कपड़े पहने पर उनकी ऑरेंज कलर वाली बिकिनी को लेकर हिन्दू संगठनों और नेताओं ने बवाल मचाया हुआ है. लोगों को दीपिका की बिकिनी का रंग भगवा दिखाई दे रहा था कि अब मुस्लिम संगठनों ने नया दावा ठोंक दिया है. आरोप है कि दीपिका ने जिस रंग की बिकिनी पहनी है वो भगवा नहीं चिश्ती कलर की है और यह इस्लाम का अपमान है.

दीपिका की बिकिनी को लेकर अबतक सिर्फ कुछ हिन्दू संगठनों की भावनाएं आहत हो रही थीं मगर वह उनकी बिकिनी के रंग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों को भी दिक्कत होने लगी है. एक RTI एक्टिविटिस्ट दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से शिकायत की है कि पठान के गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी है वो भगवा नहीं है बल्कि चिश्ती रंग की है और दीपिका ने इस्लाम के खांस रंग का अपमान किया है. दानिश खान का कहना है कि दीपिका की चिश्ती कलर की बिकिनी को हटाना चाहिए

दीपिका की बिकिनी का नया रंग 'चिश्ती'

दानिश ने अपनी शिकायत में कहा है कि दीपिका की बिकिनी दोनों समुदाय के लोगों को आहत कर रही है. लेकिन उन्होंने भगवा रंग की बिकिनी नहीं चिश्ती कलर की बिकिनी पहनी है. इस्लाम में चिश्ती रंग की काफी अहमियत है.

अब ये चिश्ती रंग क्या है

कुछ अलग नहीं है. जिसे आप अंग्रेजी में ऑरेंज, हिंदी में नारंगी, हिंदू भावनाओं में भगवा और इस्लाम भावनाओं में चिश्ती कहते हैं. रंग दीखता एक जैसा है मगर जब इसका इस्तेमाल किसी धार्मिक या मजहबी कार्य के लिए किया जाता है तब ये भगवा या चिश्ती बन जाता है. दीपिका ने पहनी ऑरेंज कलर की बिकिनी है मगर हिन्दू संगठनों को लगता है कि वो भगवा है और मुसलमानों को लगता है कि वो चिश्ती है.

0/Post a Comment/Comments