Lathi Charge On Salman Khan Fans: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान आज अपना 57 वां जन्मदिन से बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस अपने चहेते स्टार सलमान खान की झलक पाने के लिए फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए। जहां पर सलमान खान अपने फैंस को झलक दिखाने के लिए सामने आए। लेकिन इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान के फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान के बर्थडे पर एक ऐसा वीडियो आया जो इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट कि सलमान खान के फैंस बेकाबू होते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान बर्थडे पर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आते हैं और फैंस की तरफ वेव करते हैं।
सलमान खान ने बर्थडे पर शेयर की थी तस्वीर#WATCH | Mumbai: Police lathi-charge crowd gathered outside Salman Khan's residence Galaxy apartments on his birthday. pic.twitter.com/zrB8pyaguv
— ANI (@ANI) December 27, 2022
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान गैलेक्सी के अपार्टमेंट पर खड़े हैं और उसके नीचे फैंस की भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि सलमान खान का इस तस्वीर में चेहरा दिखाई नहीं दे रहा क्योंकि वह फैंस की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,”आप सभी को धन्यवाद।”इस तस्वीर में सलमान खान ब्लू टीशर्ट और जींस में नजर आ रहे
हैं। वही आपको बता दे सलमान खान इन दिनों कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। ‘टाइगर 3’ ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘किक 2’ नो एंट्री शामिल है।
Post a Comment