देश के मशहूर रैपर बादशाह ने बॉलीवुड को सुनाई खरी खोटी, बोले आज बॉलीवुड की कोई जरूरत नहीं

 


भारत के मशहूर रैपर बादशाह ने कई बॉलीवुड के फिल्मों में जैसे की सुल्तान, कपूर एंड संस, बार बार देखो और ऐ दिल है मुश्किल जैसी शानदार गाने दिए है। रैपर बादशाह के तमाम गाने म्यूजिक एलबम और वीडियो में भी आए हैं। जोकि लोग को काफी पसंद भी आए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह एक नई योजना पर काम कर रहे हैं।

बता दे की बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान की फिल्म पठान भले ही गाने बेशरम रंग की वजह से चर्चा में हो। लेकिन सच यही है कि अब बॉलीवुड फिल्मों के गाने किसी को अब याद नहीं रहते है। अब कोई भी गाना बजे तो फिल्म के जाते ही भुला भी दिया जाता है। अब बॉलीवुड फिल्म संगीत मृत अवस्था में जा रहा है। रीमिक्स गानों तथा उनके वीडियो के भरोसे ही म्यूजिक इंडस्ट्री का थोड़ा-बहुत अस्तित्व बचा हुआ है। बॉलीवुड फिल्म संगीत को इस हाल में किसने पहुंचाया यह एक बड़ा सवाल है। साथ ही इसके ये एक लंबी बहस भी हो सकती है। लेकिन अब ऐसी स्थिति आ गई है की संगीतकारों-गायकों के लिए बॉलीवुड के होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता था। मशहूर रैपर बादशाह ने खुद खुल कर कहा है कि आज उनको बॉलीवुड की कोई जरूरत नहीं है।

बता दे की अब के समय में जब लोग अपनी कहानियां या बायोपिक बनाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों का सहारा ले रहे हैं। तो मशहूर रैपर बादशाह अपनी कहानी को लोगों के सामने लाने की पूरी तैयारी करने में लगे हुए है। मगर बताते चले तो रैपर बादशाह अपनी लाइफ की स्टोरी फिल्म के द्वारा नही बल्कि अपनी लाइफ स्टोरी कहने के लिए म्यूजिक एलबम की योजना बना रहे हैं। जिससे बादशाह गानों और एलबम के माध्यम से अपनी जिंदगी की कहानी लोगों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। दरअसल रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। भारत के शानदार रैपर्स में एक बादशाह की गिनती होती है। वह अभी तक दर्जनों एलबम, सैकड़ों वीडियो तथा फिल्मी गानों से लोगो को एंटरटेन कर चुके है। 37 साल के हो चुके बादशाह का कहना है कि वह अपने गानों का अंदाज बदलने वाले है। साथ ही इसके बादशाह अपनी कहानी एलबम में बताने के लिए तैयारी में लगे हुए है।

कहना ही क्या

रैपर बादशाह के मुताबिक भले ही लोग उनके ग्लैमर वाले पक्ष को जानते होंगे। लेकिन उनका मानना है की लोगो को इस सिंगर की असली कहानी नहीं पता है। बादशाह ने बताया कि जब उन्होंने रैप करना शुरू किया था। तब इंडिया में ये बहुत ही कम लोग कर रहे थे। हमें उस टाइम भी बॉलीवुड की जरूरत नहीं पड़ी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी वैसी ही स्थिति है। बादशाह का कहना है कि आज बॉलीवुड के फिल्मकारों ने गाने की क्या बुरी गत कर दी है, यह किसी से कहने की जरूरत नहीं रही हैं। इसी वजह से आज हालत ऐसी है कि हमें अपने नए गाने को या अपनी म्यूजिकल स्टोरी को लोगो के सामने लाने के लिए बॉलीवुड की कोई भी जरूरत नहीं है। आज। नजाने कितने प्लेटफॉर्म है जहां टैलेंट को जगह मिलती दे जाति है। अगर सच में आप में टैलेंट है तो आपके टैलेंट को कहीं भी जगह मिल जाएगी। फिल्म ही नही एक मात्र है जहा ये टैलेंट दिखाया जाए।

0/Post a Comment/Comments