भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने साड़ी पहन बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, यहां देखें उनकी खूबसूरत अदाएँ


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नही है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में करीब 50 से ज्यादा फिल्में की है। तो वही मोनालिसा टीवी शोज में भी काम कर चुकी है। उन्होंने स्टारप्लस के शो नज़र से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वो शो ज्यादा दिन तो नहीं चला लेकिन लोगो को उनकी अदाएँ काफी ज्यादा पसंद आयी और यही कारण था कि मोनालिसा की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गयी। मोनालिसा ने कई डांस रियलिटी शोज़ भी किये है जिसमें उन्होंने अपने डांस मूव्स से कई फैंस को घायल किया है।

अब हाल ही में मोनालिसा जो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की जिसके बाद मानो इंटरनेट का तापमान एकदम से हाई हो गया हो। मोनालिसा ने इन तस्वीरो में रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमे वो बेहद ही खूबसूरत लग रही है।

वैसे तो फैंस ने उन्हें हर लुक में देखा है और आजकल तो वो काफी ज्यादा वेस्टर्न लुक में नज़र आती है लेकिन काफी दिनों बाद उनका ये रेड कलर की साड़ी वाला लुक देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए तभी तो महज कुछ ही देर में कई लोगों ने मोनालिसा की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स किये। एक्ट्रेस मोनालिसा ने क्रिसमस वाइब्स लिखते हुए कैप्शन में ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

मोनालिसा ने इन तस्वीरो में रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी वो भी जालीदार। ठंड की वजह से उन्होंने फुल स्लीव्स वाला ब्लाउस जो कि एक डीपनेक ब्लाउस था उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहा था। मोनालिसा ने अपने स्टाइलिश लुक को भी ज्यादा गॉर्जियस अंदाज़ देने के लिए हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है जो उनके साड़ी के साथ मैचिंग लग रही थी।

एक्ट्रेस ने फोटोशूट करवाते वक़्त काफी कातिलाना अदाओं के साथ किलर पोज़ दिए। सोशल मीडिया पर उनकी रेड साड़ी लुक कफ तेज़ी से वायरल हो रहा है तो वही फैंस को भी उनका ये इंडियन स्टाइल काफी पसंद आया है। आपको बता दे, एक्ट्रेस मोनालिसा जल्द ही वेब सीरीज के जरिये ओटीटी प्लेटफार्म में कदम रखने वाली है जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

0/Post a Comment/Comments