मोनालिसा को छोड किस हसीना के साथ गोवा के बीच पर रोमांस करते नजर आए विक्रांत सिंह, सामने आया ये वीडियो

Monalisa Husband Vikrant Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मोनालिसा के पति उनको लेकर नहीं बल्कि किसी एक अन्य हसीना को लेकर गोवा के बीच का रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वक्त विक्रांत सिंह का एक लेटेस्ट सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल इस गाने को मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने देहाती मस्ती से गाया है। इस लेटेस्ट सॉन्ग विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की कमेंट्री को दिखाया गया है।

गोवा के बीच पर मस्ती करते नजर आए विक्रांत

शिल्पी राज के इस गाने का टाइटल ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रखा गया है। इस गाने को भोजपुरी यूट्यूब चैनल बीते दिन रिलीज किया गया है। 24 घंटे में से भी कम वक्त में इस गाने को 51 हजार से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गाने के लिरिक्स विकास मिश्रा ने लिखे हैं वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकांक्षा दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत बीच पर रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने किया पसंद

इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है आकांक्षा ने मिनी ड्रेस पहनी है तो वही विक्रांत हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। शूटिंग की लोकेशन भी बहुत प्यारी लग रही है गोवा के बीच पर दोनों की जोड़ी मस्ती करती हुई नजर आ रही है और काफी प्यारी लग रही है। इस गाने को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments