‘सर्कस’ के सेट पर रणवीर सिंह को जैकलीन फर्नाडीज ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, खुद बताई वजह


Jacqueline Fernandez On Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज, वरुण शर्मा, पूजा हेगडे नजर आ रही हैं। अभी हाल ही में जैकलीन फर्नाडीज से एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने शूटिंग के पहले दिन ही रणवीर सिंह को थप्पड़ रख दिया था। आइए आगे आर्टिकल में इसके पीछे की वजह जानते हैं कि आखिर जैकलीन ने रणवीर सिंह के जोरदार थप्पड़ क्यों जोड़ दिया था।

जैकलीन ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि सर्कस की शूटिंग के पहले दिन ही वह घबरा गई थी और उन्होंने रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। जैकलीन ने कहा,”शूटिंग के पहले दिन में इतनी नर्वस थी कि मैंने शॉट मे वरुण और रणवीर को थप्पड़ मार दिया था या कोई सूट का हिस्सा नहीं था। मैंने रणवीर सिंह को रियल लाइफ में थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि मैंने आइस ब्रोक की।”

डबल रोल में नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ‘सर्कस’ फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वरुण शर्मा जी इस फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और जैकलीन की यह फिल्म आज 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

0/Post a Comment/Comments