इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की हो जाएंगी कियारा अडवाणी, शादी तारीख और वेन्यू आया सामने

 


बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया खबरों के मुताबिक ये बात सामने आयी थी कि अगले साल 2023 में ये दोनों कपल शादी करेंगे और अब आखिरकार दोनों की शादी की तारीक और वेन्यू फाइनल हो गया है। दोनों कपल फरवरी की शुरुआत में शादी करेंगे वो भी राजस्थान के जैसलमेर में। 4 फरवरी और 5 फरवरी को संगीत, मेहँदी और बाकि जरूरी रस्में होंगी और 6 फ़रवरी को दोनों की शादी हो जायेगी। बताया जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ जरुरी और क्लोज्ड वन रिश्तेदार ही आएंगे फिलहाल रिसेप्शन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नही दिया गया है।

ये शादी 6 फ़रवरी को जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। दोनों एकदम शाही अंदाज़ में शादी करेंगे। आपको बता दे, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में काफी कम मूवीज की है लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ गयी है। तो व्ही कियारा अडवाणी बेहद ही टैलेंटेड अभिनेत्री है जिन्होंने अबतक कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है। ये दोनों कपल शेरशाह मूवी के बाद एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों कपल्स कई बार एक साथ कई इवेंट्स और पार्टीज में भी साथ दिखाई दिए है।

यही नही करीब 2 साल के इस रिलेशनशिप में दोनों कपल्स ने एकदुसरे के साथ काफी समय बिताने के बाद शादी करने का फैसला किया है। 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी ने काफी सुर्खियां बिटोरी थी तो अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी भी काफी सुर्खियों में रहेगी क्योंकि दोनों कपल्स बॉलीवुड में बेहद ही पॉपुलर है। सिद्धार्थ जल्द ही एक आर्मी बेस्ड मूवी में नज़र आएंगे तो व्ही कियारा भी कार्तिक आर्यन के साथ मूवी करते नज़र आएंगी। ऐसा बताया जा रहा था कि दोनों कपल्स शूटिंग में व्यस्त होने के कारण शादी जल्द नही कर पाएंगे लेकिन इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ये खबर साफ़ हो गयी है कि 6 फ़रवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी शादी कर लेंगे। इंस्टाग्राम में इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिसियल पोस्ट के जरिये ये खबर वायरल हुई है।

0/Post a Comment/Comments