भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई पर बनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, यहां देखिए तस्वीरें

भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। अटल बिहारी बाजपेई जी पहले भारतीय शख्स थे जिन्होंने ने यूनाइटेड नेशन में हिंदी में स्पीच दी थी। जिसके बाद उनकी इस स्पीच के बारे में काफी चर्चा हुई थी। अटल बिहारी बाजपेई अपने तेज तरार राजनीतिक दिमाग के लिए जाने जाते थे। अटल जी को उनका विपक्ष भी हर बात के लिए सपोर्ट करता था। हालाकि, अटल जी ने कभी भी शादी नही करी। उनके ही जीवन पर बनी फिल्म “मैं अटल हूं” का पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म के पोस्टर देखने के बाद हर कोई इस फिल्मों को देखने के लिए बेहद ही उत्सुक है। फिल्म में अटल बिहारी बाजपेई का किरदार निभाते हुए एक्टर पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले है। फिल्म के पहले पोस्टर में कोई भी पंकज त्रिपाठी को नही पहचान पा रहा है। तो वही, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज के समय में पंकज त्रिपाठी के पहचान को मोहताज नहीं हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार और शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली हैं। पंकज त्रिपाठी अपने किरदार को बखूबी अपना बना लेते हैं। इसी वजह से उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पंकज त्रिपाठी का पहला लुक सामने आ चुका है। उनके इस लुक को कोई भी आसानी से नही समझ पा रहा है। पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर अपना तहलका मचाने शुरू कर दिए है। 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगो को दी है। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करी है। उनकी इन तस्वीरो में उनको पहचान पाना बहुत मुश्किल है। तस्वीरो में पंकज त्रिपाठी हूबहू अटल बिहारी बाजपेई जैसा नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस लुक को देखकर शॉक्ड हो गए हैं।

पंकज त्रिपाठी की फिल्म आयेगी इस दिन

बात दे आपको कि अभी बस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए एक्टर पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, ‘अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना बेहद ही जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं कोशिश करूंगा की मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूं। यह अटल विश्वास मुझे है। मैं अटल हूं फिल्म सिनेमाघरों में दिसंबर 2023 में रिलीज होगी।’ इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रवि जाधव कर रहे हैं। फिल्म मैं अटल हूं को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

0/Post a Comment/Comments