12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगे दोनों शादी


बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि उनका नया शो मूविंग इन विद मलाइका का पहला एपिसोड डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। उन्होंने इस एपिसोड में फराह खान से अपनी बहुत सी पर्सनल लाइफ की बातें शेयर की।

मलाइका अरोड़ा ने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है

उन्होंने कहा कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है। मलाइका के रिलेशनशिप में बहुत अफवाह उड़ते हैं। मलाइका अरोड़ा ने शो के दौरान कहा कि उनके और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बहुत ही अफवाहें उड़ती हैं। मलाइका ने कहा कि“वह अपने से उम्र में 8 साल छोटे अर्जुन को डेट कर रही हैं। जिसको लेकर हमेशा ही उनको बहुत ही बातें सुननी पड़ती है, लेकिन अगर कोई लड़का अपने से 20 साल छोटी लड़की को डेट कर रहा है तो उसे राजा के तौर पर देखा जाता है। और अगर लड़की अपने से छोटे लड़के को डेट कर रही है, तो मां बेटे की जोड़ी बताया जाता है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे लिए सारी बातें आम हो चुकी है।”

उन्होंने कहा कि“बाहरी लोग तो जो कहते हैं वह कहते हैं मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मुझे अपने लोगों से बहुत फर्क पड़ता, जिन्होंने मेरा मजाक बनाया है।”

अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। मलाइका अरोड़ा से शादी के बारे में बात की तो मलाइका ने कहा कि

“रिलेशनशिप में रहकर एक बेहतर इंसान है और मेरी लाइफ बहुत अच्छी जा रही है और मैं बहुत खुश हूं। दुनिया क्या सोचती है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

उन्होंने कहा कि“वो रिलेशनशिप में बहुत खुश हैं। अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। हालांकि शादी की कोई प्लानिंग नहीं है।”

गौरतलब है कि लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था।

0/Post a Comment/Comments