रणबीर कपूर अगर इन 7 सुपरहिट फिल्मों को नहीं ठुकराते तो आज बॉलीवुड के नंबर वन स्टार होते


कपूर खानदान के इकलौते चिराग रणबीर कपूर जितना अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही अपनी फिल्मो को लेकर भी चर्चा में रहते है। आज के समय रणबीर को बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी माना जाता है लेकिन उन्हें शायद ही बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार कहा जा सकता है। पिछले कुछ सालों में रणबीर कपूर की बहुत कम फिल्मे रिलीज हुई है।

वैसे रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फ़िल्में की है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्मों के ऑफ़र को ठुकरा दिया था। रणबीर कपूर अगर इन फिल्मो को कर लेते तो आज वह बॉलीवुड के नंबर 1 स्टार होते। आइये जानते है कि रणवीर कपूर ने कौन-कौन सी हिट फिल्मो के ऑफर को ठुकराया है।

बैंड बाजा बारात

बैंड बाजा बारात से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म हिट हुई और रणवीर सिंह के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। रणवीर सिंह के फ़िल्मी करियर में यह फिल्म एक लैंडमार्क के रूप में गिनी जाती है। रणवीर से पहले इस फिल्म को रणबीर कपूर को ऑफर किया था। लेकिन रणबीर कपूर ने इस फिल्म को नहीं किया।

डेल्ही बेली

डेल्ही बेली को बॉलीवुड की सबसे कल्ट कॉमेडी मूवी माना जाता है। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में पहले इमरान खान की जगह रणवीर कपूर को लेने की बात चल रही थी लेकिन किन्ही कारणों की वजह से यह फिल्म रणवीर के हाथों से खिसक गयी।

बैंग बैंग

फिल्म बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फिल्म को भी रणबीर कपूर ने ठुकराया है। उन्हें कैटरीना कैफ के अपोजिट इस फिल्म में काम करने के लिए एप्रोच किया गया था। लेकिन रणवीर सिंह ने इस फिल्म को ठुकरा दिया जिससे यह फिल्म ऋतिक रोशन के खाते में चली गयी।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा

जोया अख्तर की इस फिल्म में ऋतिक द्वारा निभाए गए किरदार को पहले रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था। लेकिन रणबीर ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया जिससे यह फिल्म ऋतिक के खाते में आ गयी। आज के समय में इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मो में से एक गिना जाता है।

गली बॉय

इस फिल्म में सेकेण्ड लीड करने के लिए रणबीर कपूर को एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बाद में इस रोल को सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया था।

दिल धड़कने दो

इस फिल्म में जोया अख्तर पहले करीना कपूर और रणबीर कपूर को कास्ट करने वाली थी। कास्टिंग फाइनल भी हो चुकी थी लेकिन किसी कारणवश दोनों यह फिल्म नहीं कर पाये। बाद में इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। जोया अख्तर का रणबीर कपूर के साथ काम करने का ख्वाब इस फिल्म में भी नहीं पूरा हो पाया।

टू स्टेट्स

फिल्म 2 स्टेट्स अर्जुन कपूर के जीवन की सबसे हिट फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी। पहले इस फिल्म को रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थी इसलिए उन्होंने इस फिल्म को इनकार कर दिया।

0/Post a Comment/Comments